लाइव न्यूज़ :

इस साल 92 सैनिकों ने किया सुसाइड, ये रही वजह

By IANS | Updated: December 27, 2017 19:30 IST

तीनों सशस्त्र सेनाओं के कुल 92 कर्मियों ने 2017 में आत्महत्या की है। इसमें सबसे ज्यादा थलसेना कर्मी रहे हैं।

Open in App

तीन सशस्त्र सेनाओं के कुल 92 कर्मियों ने 2017 में आत्महत्या की है। इसमें सबसे ज्यादा थलसेना कर्मी रहे हैं। ये जानकारी संसद में बुधवार को दी गई। रक्षा राज्य मंत्री सुभाष भामरे ने लोकसभा में एक लिखित उत्तर में कहा कि आंकड़ों के अनुसार भारतीय सेना में दो अधिकारी, 67 जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) व दूसरी रैंक (ओआर) के कर्मियों ने आत्महत्या की। जेसीओ व ओआर के आत्महत्या करने वालों की संख्या 2016 में 100, 2015 में 77 व 2014 में 82 रही।

सेना के अधिकारियों में 2016 में चार, 2015 में एक व 2014 में दो ने आत्महत्या की। तीनों सेवाओं में नौसेना में सबसे कम आत्महत्या दर रही। नौसेना में 2014 व 2015 में किसी अधिकारी ने आत्महत्या नहीं की, जबकि 2016 में एक व 2017 में एक अधिकारी ने आत्महत्या की। नाविकों में इस साल चार ने, 2016 में पांच, 2015 में तीन, व 2014 में चार ने आत्महत्या की।

वायुसेना में 2016 में तीन अधिकारियों व 2014 में दो ने आत्महत्या की। विमान चालकों में इस साल 18 ने, 2016 में 16 ने, 2015 में 14 व 2014 में 19 ने आत्महत्या की। 

मंत्री भामरे ने कहा कि आत्महत्या के कारणों में 'पारिवारिक मुद्दे, घरेलू समस्याएं, वैवाहिक असंतोष व निजी मुद्दे' शामिल हैं।

टॅग्स :भारतीय सेनामोदी सरकारसंसद शीतकालीन सत्र 2017सीमा सुरक्षा बल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज