लाइव न्यूज़ :

Covid-19: बिहार में कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत, 6,894 नए मामले

By भाषा | Updated: May 17, 2021 09:00 IST

बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.51 लाख हो गई

Open in App
ठळक मुद्दे बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.51 लाख मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार जारी हैकोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3832 हो गई

पटना: बिहार में रविवार को कोविड-19 से 89 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 3,832 हो गई।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस के 6,894 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही बिहार में अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 6.51 लाख हो गई।

हालांकि, राहत की बात है कि एक दिन में सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में कमी आना जारी है और मरीजों के ठीक होने की दर में सुधार जारी है और संक्रमण दर भी कम हो रही है।

विभाग ने बताया कि इस महीने की शुरूआत से अभी तक राज्य में एक हजार से अधिक मरीजों की संक्रमण से जान गई है, जब कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए लॉकडाउन लागू किया गया था। कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 3832 हो गई है।

वहीं कई हफ्ते के बाद पहली बार राज्य में नए मामलों की संख्या सात हजार से कम रही।

विभाग ने बताया कि अबतक 5.72 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 75,089 हो गई है।

राज्य में अब मरीजों के ठीक होने की दर 87.89 प्रतिशत है और इसमें एक पखवाड़े में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

गत दो हफ्ते में संक्रमण दर भी 15.7 प्रतिशत से कम होकर 5.7 प्रतिशत रह गई है।

राज्य में अबतक 90 लाख से अधिक लोगों का टीकाकरण हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :बिहार में कोरोनाकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान