लाइव न्यूज़ :

77th Independence Day 2023: बदलाव का वादा मुझे यहां ले आया, मेरा प्रदर्शन एक बार फिर यहां ले आया, पीएम  मोदी ने कहा- फिर से आऊंगा और अगले साल राष्ट्र को संबोधित करूंगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 15, 2023 15:11 IST

77th Independence Day 2023: प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बदलाव का वादा मुझे यहां ले आया। मेरा प्रदर्शन मुझे एक बार फिर यहां ले आया। आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत के सपने को साकार करने के लिए यह एक स्वर्णिम क्षण है।’’

Open in App
ठळक मुद्देजनता से किए गए वादों की प्रगति उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे।आम चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।2014 में बदलाव लाने का वादा किया था।

77th Independence Day 2023: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विश्वास जताया कि वह अगले साल लाल किले की प्राचीर से एक बार फिर राष्ट्र को संबोधित करेंगे और जनता से किए गए वादों की प्रगति उनके समक्ष प्रस्तुत करेंगे।

लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘बदलाव का वादा मुझे यहां ले आया। मेरा प्रदर्शन मुझे एक बार फिर यहां ले आया। आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। वर्ष 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के रूप में भारत के सपने को साकार करने के लिए यह एक स्वर्णिम क्षण है।’’

मोदी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले स्वतंत्रता दिवस के अपने अंतिम संबोधन में कहा, ‘‘अगली बार 15 अगस्त को इसी लाल किले से मैं आपको देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, आपके संकल्प, उसमें हुई प्रगति, उसकी सफलता और गौरवगान... पूरे आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा।’’ आम चुनाव अगले साल अप्रैल-मई में होने हैं।

मोदी ने कहा कि उन्होंने 2014 में बदलाव लाने का वादा किया था। उन्होंने कहा, ‘‘आपने मुझ पर भरोसा जताया। आपने मुझ पर जो भरोसा जताया था, मैंने उसे पूरा करने की कोशिश की। इससे पिछले पांच वर्षों में मुझे आत्मविश्वास मिला है। मैंने आपसे रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के जरिए बदलाव लाने का वादा किया था। मैंने राष्ट्र के लिए कड़ी मेहनत की है और मैंने इसी भावना के साथ काम किया है।’’ 

टॅग्स :स्वतंत्रता दिवसहर घर तिरंगानरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव 2024
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र