लाइव न्यूज़ :

मप्र उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारी कोरोना वायरस से संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: November 27, 2020 20:39 IST

Open in App

इंदौर, 27 नवंबर स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिछले पांच दिनों में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ के 52 कर्मचारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इनमें से सर्वाधिक 35 कर्मचारी शुक्रवार को महामारी की जद में आए।

कोविड-19 की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अनिल डोंगरे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया, "उच्च न्यायालय परिसर में कराए गए रैपिड एंटीजन टेस्ट में सोमवार को पांच, मंगलवार को तीन, बुधवार को नौ और शुक्रवार को 35 कर्मचारी संक्रमित पाए गए।"

डोंगरे ने स्पष्ट किया कि इन संक्रमितों में उच्च न्यायालय के कोई भी न्यायाधीश शामिल नहीं हैं।

इस बीच, उच्च न्यायालय अभिभाषक संघ के उपाध्यक्ष अमर सिंह राठौर ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए अदालत परिसर में अगले सात दिनों के लिए न्यायिक काम-काज स्थगित किया जाना चाहिए।

उन्होंने बताया, "उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ में हालांकि अधिकांश मुकदमों की सुनवाई लम्बे समय से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये हो रही है जिनमें न्यायाधीश और वकील अपने घरों या दफ्तरों से शामिल हो रहे हैं। लेकिन उच्च न्यायालय परिसर में वकीलों की सुविधा के लिए अलग से वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष भी बनाए गए हैं जहां से वे सुनवाई के दौरान पैरवी कर रहे हैं।"

राठौर ने मांग की कि स्वास्थ्य विभाग को उन सभी वकीलों की भी कोविड-19 की जांच करानी चाहिए जो अपनी पेशेवर जरूरतों के चलते पिछले दिनों उच्च न्यायालय परिसर गए थे।

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च से लेकर 26 नवंबर तक महामारी के कुल 40,522 मरीज मिले हैं। इनमें से 749 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: सीएसके के खिलाफ 5 विकेट से जीत ने एसआरएच को प्लेऑफ में पहुंचाया, जीटी ने भी किया क्वालिफाई

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

क्रिकेटCSK vs SRH: सीएसके के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के साथ पैट कमिंस ने एक खास लिस्ट में हार्दिक पांड्या को पीछे छोड़ा

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला