लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में कोरोना के 12787 नए मामले आए सामने, पिछले 24 घंटे में 48 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: April 10, 2021 18:09 IST

उत्तर प्रदेश में कोरोना के नए मामलों में अप्रत्याशित तेजी आ गई है। पिछले 24 घंटे में 12 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में कोरोना के 24 घंटे में 12,787 नए मामले, लखनऊ में चार हजार से अधिक नए केसयूपी के प्रयागराज में 1460, वाराणसी में 983 और कानपुर शहर में 706 नए मामले सामने आए हैंयूपी में 48 और लोगों की कोरोना से मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 9,085 पहुंच गई है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में लंबे समय बाद कोविड-19 के मामलों में तीव्र वृद्धि हुई है और पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 12,787 नये मामले सामने आए हैं, जबकि इस अवधि के दौरान 48 की महामारी से मौत हो गई।

अपर मुख्‍य सचिव, स्‍वास्‍थ्‍य, अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,787 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 6,76,739 हो गई है। उन्होंने बताया कि महामारी से और 48 लोगों की मौत के बाद कुल मृतक संख्या बढ़ कर 9,085 पहुंच गई।

प्रसाद के मुताबिक राज्‍य में पिछले 24 घंटे में 2,207 मरीजों को उपचार के बाद अस्पतालों से घर भेज दिया गया और अब तक कुल 6,08,853 संक्रमितों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस समय राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,801 है, जिनमें 32,900 संक्रमित पृथक वास में तथा 991 निजी अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। शेष मरीजों का सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राज्य में सर्वाधिक दो लाख 12 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच की गई और अब तक तीन करोड़ 65 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पिछले 24 घंटे में 4,059 नये मामले सामने आये और 23 मरीजों की मौत हो गई। इसी अवधि में प्रयागराज में 1,460, वाराणसी में 983, कानपुर नगर में 706 और गोरखपुर में 422 नये मामले सामने आए।

बुलेटिन के अनुसार कानपुर नगर में छह, प्रयागराज, वाराणसी, कुशीनगर और मुजफ्फरनगर में दो-दो संक्रमितों की मौत हो गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए