लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में मुठभेड़, 4 जवान जख्मी, सुरक्षाबलों ने हुर्रियत नेता के आतंकी बेटे समेत हिज्बुल के दो को मार गिराया

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: May 19, 2020 16:30 IST

मुठभेड़ को लेकर जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देश्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। मुठभेड़ में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता अशरफ सहरई के आतंकी बेटे जुनैद सहरई समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए।

जम्मू: करीब दो साल के अरसे के बाद श्रीनगर के किसी इलाके में हुई मुठभेड़ में हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता अशरफ सहरई के आतंकी बेटे जुनैद सहरई समेत हिज्बुल मुजाहिदीन के दो आतंकी ढेर कर दिए गए। मुठभेड़ में चार जवान भी जख्मी हुए हैं और श्रीनगर में सुबह से ही इंटरनेट तथा मोबाइल फोन पर वायस कालिंग को रोक दिया गया है।

मुठभेड़ को लेकर जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि सोमवार रात श्रीनगर में पुलिस के एक विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिलने पर सर्च आपरेशन चलाया गया। रात में भी गोलीबारी हुई। डीजीपी ने बताया कि सुबह फिर से फायरिंग शुरू हुई है और मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैले इसको देखते हुए प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट बंद कर दी है।

वहीं तलाशी अभियान के दौरान सुबह करीब तीन बजे सुरक्षाबलों का आतंकियों से सामना हुआ। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड हमला किया। हालांकि ग्रेनेड सुरक्षाबलों से पहले ही गिरा, जिसमें तीन जवान मामूली रूप से घायल हुए। इनमें से दो जम्मू कश्मीर पुलिस  के और एक सीआरपीएफ का जवान शामिल है। मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हुर्रियत कांफ्रेंस के नेता अशरफ सहरई के आतंकी बेटे जुनैद सहरई के तौर पर हुई है जो 24 मार्च 2018 को हिज्बुल में शामिल हो गया था।

मुठभेड़ को लेकर कोई अफवाह न फैल इसके मद्देनजर प्रशासन ने श्रीनगर में मोबाइल इंटरनेट सेवा अस्थायी रूप से बंद कर दी है। केवल बीएसएनएल पोस्टपेड पर कॉलिंग सुविधा चल रही है। करीब दो साल बाद श्रीनगर में यह मुठभेड़ हो रही है।

इसी दौरान इन शरारती तत्वों ने सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। हालांकि सुरक्षाबल के जवान पहले से ही तैयार थे। उन्होंने पहले तो इन लोगों को मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए परंतु जब उन्होंने बार-बार कहने पर भी उनकी बात नहीं मानी तो जवानों ने उन्हें खदेड़ने के लिए पहले तो उन पर लाठी चार्ज किया। इस पर जब शरारती तत्वों ने उन पर पत्थर बरसाना शुरू किए तो जवाब में सुरक्षाबलों ने उन पर आंसूगैस के गोले दागे। इस कार्रवाई में कई लोग घायल भी हुए हैं। अभी भी हिंसक भीड़ सुरक्षाबलों पर पथराव कर रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज