लाइव न्यूज़ :

रिपोर्ट में दावा, देश के 37 फीसदी स्कूलों में अभी भी नहीं है बिजली कनेक्शन

By भाषा | Updated: July 14, 2019 13:49 IST

इस विषय पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना’ के अंतर्गत गांवों/ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाई जाती है ।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्रप्रदेश में 92.8 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 70.38 प्रतिशत, गोवा में 99.54 प्रतिशत, गुजरात में 99.91 प्रतिशत, हरियाणा में 97.52 प्रतिशतलक्षद्वीप, चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली के सभी स्कूलों में बिजली है, जबकि दिल्ली में 99.93 प्रतिशत स्कूलों में बिजली उपलब्‍ध है।

देश के सभी गांव तक बिजली जरूर पहुंचा दी गई हो लेकिन भारत के करीब 37 प्रतिशत स्‍कूलों में आज भी बिजली उपलब्ध नहीं है । एकीकृत जिला शिक्षा प्रणाली सूचना :यूडीआईएसई: 2017-19 की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘ देश के केवल 63.14 स्कूलों में बिजली मौजूद थी, जबकि बचे सकूलों में बिजली नहीं थी ।’’

इस विषय पर मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक का कहना है कि ‘दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना’ के अंतर्गत गांवों/ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली पहुंचाई जाती है । ऐसे स्कूल जिन्हें बिजली कनेक्शन की आवश्यकता है, वे राज्य विद्युत युटिलिटी से सम्पर्क कर सकते हैं और बिजली सेवा कनेक्शन मौजूदा नियमों के तहत राज्य विद्युत युटिलीटी द्वारा लगाया जाता है । ’’

इन राज्यों में इतने फीसदी स्कूलों में नहीं है बिजली कनेक्शन 

यूडीआईएसई: 2017-19 की रिपोर्ट के अनुसार, असम में 24.28 फीसदी स्‍कूलों में बिजली है, जबकि मेघालय के 26.34 प्रतिशत, बिहार में 45.82 %, मध्य प्रदेश 32.85%, मणिपुर 42.08%, ओडिशा 36.05% और त्रिपुरा 31.11% स्कूलों में बिजली कनेक्शन हैं । हालांकि लक्षद्वीप, चंडीगढ़ और दादरा और नगर हवेली के सभी स्कूलों में बिजली है, जबकि दिल्ली में 99.93 प्रतिशत स्कूलों में बिजली उपलब्‍ध है।

आंध्रप्रदेश में 92.8 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 70.38 प्रतिशत, गोवा में 99.54 प्रतिशत, गुजरात में 99.91 प्रतिशत, हरियाणा में 97.52 प्रतिशत, हिमाचल प्रदेश में 92.09 प्रतिशत, केरल में 96.91 प्रतिशत स्कूलों में बिजली कनेक्शन है । रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र में 85.83 प्रतिशत स्कूलों में बिजली कनेक्शन है जबकि झारखंड में 47.46 प्रतिशत, जम्मू कश्मीर में 36.63, पुदुचेरी में 99.86 , पंजाब में 99.55 , राजस्थान में 64.02, तमिलनाडु में 99.55, तेलंगाना में 89.89, उत्तर प्रदेश में 44.76, उत्तराखंड में 75.28 और पश्चिम बंगाल में 85.59 प्रतिशत स्कूलों में बिजली कनेक्शन है।

टॅग्स :मोदी सरकारमानव संसाधन विकास मंत्रालयउत्तर प्रदेशबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा