लाइव न्यूज़ :

इतिहास में 31 जुलाई : उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म, महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा

By भाषा | Updated: July 31, 2019 13:08 IST

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नये प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी।

Open in App
ठळक मुद्देऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।नेपाल की राजधानी काठमांडो में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

31 जुलाई के दिन का देश के स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। दरअसल दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाया और यहां जीवन के कुछ नये प्रयोग किए जैसे खेती, पशु पालन और खादी।

इसी आश्रम से महात्मा गांधी ने देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया। गांधी जी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया और साबरमती आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा।

गांधी जी ने हालांकि 31 जुलाई 1933 को साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।

देश एवं दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

 1658 : मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।

1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।

1880 : प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म।

1924 : मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।

1933 : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।

1940 : स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन।

1948 : भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।

1980 : हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन।

1982 : सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।

1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडो में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त, 113 लोगों की मौत।

1993 : भारत के पहले तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (अब कोलकाता) में उद्घाटन।

2006 : फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।

2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, लिट्टे के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।

2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।

2010 : पाकिस्तान में बाढ़ से 900 लोगों की मौत। 

टॅग्स :हिस्ट्रीमहात्मा गाँधीप्रेमचंद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

कारोबारउपलब्धि के दावों के बीच क्या सचमुच हो रहा खादी का विस्तार?, कुल कारोबार 1.70 लाख करोड़ रुपए के पार

भारतमहात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे गोपालकृष्ण गोखले

बॉलीवुड चुस्कीहिटलर के खिलाफ ‘कान्स’ और बेजोड़ चेतन आनंद, सत्यजित राय, रविशंकर

भारतप्रधानमंत्री संग्रहालय में महात्मा गांधी और अटल बिहारी वाजपेयी से संवाद करेंगे लोग?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज