लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पश्चिमपुरी में आग लगने से 30 झुग्गियां जलकर खाक

By भाषा | Updated: April 15, 2021 10:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल दिल्ली में पश्चिमपुरी के शहीद भगत सिंह कैम्प में एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के बाद करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक को गई। दमकल विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

दिल्ली दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात को हुई घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने के बारे में रात करीब नौ बजकर 55 मिनट पर सूचना मिली और दमकल की 25 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।

उन्होंने बताया कि आग की घटना में करीब 30 झुग्गियां जलकर खाक हो गई।

उन्होंने बताया कि बाद में दमकल की दो और गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया और आग पर काबू पा लिया जबकि ‘‘कूलिंग अभियान’’ देर रात डेढ़ बजे तक जारी रहा।

अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रात को कर्फ्यू लगे होने के बावजूद 200 से अधिक लोग घटनास्थल के पास एकत्रित हो गए जिसके बाद पुलिस और दमकल कर्मियों ने उन्हें तितर-बितर किया।

झुग्गी बस्ती के पास रहने वाली दीपिका ने बताया, ‘‘मुझे लगता है कि सिलेंडर में विस्फोट होने के कारण आग लगी क्योंकि मैंने रात करीब नौ बजकर 50 मिनट पर विस्फोट की आवाज सुनी थी। मैं बालकनी में आई लेकिन कुछ देख नहीं सकी। कुछ ही मिनट बाद मैंने आग की बड़ी लपटें उठती देखी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र