लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश : फिरोजाबाद में डेंगू से 44 लोगों की मौत, मरने वालों में बच्चों की संख्या सबसे ज्यादा, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश

By दीप्ती कुमारी | Updated: September 1, 2021 08:22 IST

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है । इशके कारण 44 लोगों की मौत हो गई है , जिसमें अधिकतर बच्चे हैं । सीएम योगी ने पीड़ितों से मिलकर स्थिति का जायजा लिया ।

Open in App
ठळक मुद्देफिरोजाबाद में डेंगू से 44 लोगों की मौत, अधिकतर बच्चे सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की एक टीम करेगी मौतों की जांच

लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद इलाके में 44 लोगों की मौत डेंगू के कारण हो गई है, मरने वालों में ज्यादातर बच्चे हैं । इन मौतें से इलाके में डर का माहौल है । डेंगू से हुई मौतों को लेकर संदेह जताया जा रहा है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस बाबत जांच के आदेश दिए हैं । विशेष रूप से जो मौतें 12 दिन के भीतर हुई हैं ।  

फिरोजाबाद से भाजपा विधायक मनीष असिजा ने बताया कि जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 44 हो गई है और वह स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं । असिजा ने कहा, "पिछली रात (30 अगस्त) तीन मौतें हुईं जबकि मंगलवार को दो मौतें हुईं, जिससे मरने वालों की संख्या 44 हो गई।"

भाजपा विधायक ने कहा कि प्रभावितों को उचित इलाज मुहैया कराने के लिए 25 प्रभावित स्थानों पर शिविर लगाए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 30 अगस्त को फिरोजाबाद का दौरा किया और जिले में कुछ संदिग्ध डेंगू रोगियों से मुलाकात की । आदित्यनाथ ने कहा कि लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की एक टीम और एक निगरानी टीम द्वारा मौतों के कारणों की जांच की जाएगी । सीएम ने कहा था कि अबतक 32 बच्चों और 7 वयस्कों की मौत हो चुकी है । 

उन्होंने बताया, "लखनऊ में किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की एक टीम और एक निगरानी टीम बच्चों की मौत की जांच करेगी ताकि कारणों का पता लगाया जा सके ।" आदित्यनाथ ने आगे पुष्टि की कि डेंगू जैसे बुखार से पहली मौत 18 अगस्त को फिरोजाबाद में हुई थी ।

29 अगस्त को, असिजा ने  इस 'त्रासदी' के लिए स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय निकाय को जिम्मेदार ठहराया था । उन्होंने यह भी कहा था कि जिले में 22-23 अगस्त से अब तक 40 से अधिक बच्चों की डेंगू से मौत हो चुकी है ।

जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने एहतियाती कदम उठाते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूलों को 6 सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है । आदेश में कहा गया है कि स्कूलों के अलावा कोचिंग संस्थान भी बंद रहेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी । प्रशासन ने भी सख्त जांच के आदेश दिए हैं ।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशफ़िरोज़ाबादयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र