लाइव न्यूज़ :

रांची से गिरिडीह जा रही बस के बराकर नदी में गिरने से 3 लोगों की मौत, 15 से अधिक घायल, नदी में उतरकर स्थानीय लोगों ने ऐसे की मदद

By अनिल शर्मा | Updated: August 6, 2023 09:24 IST

घटना का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमें बस नदी में पलटी हुई दिखाई दे रही है और स्थानीय लोग चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने मोबाइल टॉर्च जला रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबस रांची से गिरिडीह जा रही थी तभी हादसे का शिकार हो गई।बस में दो दर्जन से अधिक सवार थे।स्थानीय लोगों ने मोबाइल टॉर्च जलाकर रेस्क्यू टीम की मदद की।

रांची: झारखंड के गिरिडीह में शनिवार एक यात्री बस के बराकर नदी में गिर जाने से 3 यात्रियों की मौत हो गई और 15  से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रशासन बचाव कार्य में लग गया। 

घटना का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है जिसमें बस नदी में पलटी हुई दिखाई दे रही है और स्थानीय लोग चल रहे बचाव अभियान में सहायता के लिए अपने मोबाइल टॉर्च जला रहे हैं। गिरिडीह के डीसी नमन प्रियेश ने कहा, "हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है और 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।"

दुर्घटनास्थल पर जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय लोगों का बचाव अभियान चल रहा है। गिरिडीह के डिप्टी कमिश्नर नमन प्रियेश ने हताहतों की संख्या की पुष्टि की।इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर जानकारी दी थी कि बस रांची से गिरिडीह जा रही थी, तभी हादसे का शिकार हो गई।

एएनआई से बात करते हुए, राज्य के स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू किया। उन्होंने कहा कि घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है कि यात्रियों को जल्द से जल्द बचाया जाए।

वहीं हेमंत सोरेन ने हिंदी में ट्वीट किया मुझे एक दुखद समाचार मिला कि रांची से गिरिडीह जा रही एक बस बराकर नदी में गिर गयी। जिला प्रशासन द्वारा बचाव कार्य जारी है और झामुमो नेता और कार्यकर्ता भी इस प्रयास में हाथ बंटा रहे हैं।”

टॅग्स :झारखंडRanchi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज