लाइव न्यूज़ :

झारखंडः 29 फीसदी पुरुषों को बीवी पर नहीं भरोसा, गर्भनिरोधक इस्तेमाल करने वाली होतीं है बेवफा  

By एस पी सिन्हा | Updated: August 2, 2018 20:12 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएं हैं। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि झारखंड के शेष 40 फीसदी मामलों में गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने की दर शहरों में 47 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 38 फीसदी है। 

Open in App

रांची, 02 अगस्त:झारखंड की स्थिती के बारे में राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य के बारे में हुए सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि झारखंड के 29 फीसदी पुरुषों को अपनी पत्नी पर भरोसा नहीं है। वे मानते हैं कि गर्भनिरोधक का इस्तेमाल करने वाली महिला के संबंध एक से अधिक लोगों से हो सकते हैं। वहीं, 60 प्रतिशत विवाहित महिला-पुरुष गर्भ निरोधक के साधनों का इस्तेमाल नहीं करते।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्वेक्षण में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आएं हैं। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है कि झारखंड के शेष 40 फीसदी मामलों में गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने की दर शहरों में 47 फीसदी और ग्रामीण इलाकों में 38 फीसदी है। 

खास बात यह है कि 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग के 56 फीसदी पुरुषों का मानना है कि गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने का काम महिलाओं का है उनका नहीं। सर्वेक्षण के आंकड़ों को अगर मानें तो गर्भनिरोधक उपायों के मामलों में महिला नसबंदी की हिस्सेदारी 77 फीसदी है, जबकि कुल गर्भनिरोधक उपायों के अपनाने के मामलों में 31 फीसदी के साथ महिलाओं की नसबंदी सबसे अधिक लोकप्रिय है। 

निरोध का इस्तेमाल दो फीसदी लोग हीं करते हैं, जबकि गर्भनिरोधक गोलियों का उपयोग तीन फीसदी महिलाएं हीं करती हैं। वहीं, पुरुषों में नसबंदी की दर 0.2 फीसदी है। इसमें 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग की 93 फीसदी महिलाएं और 98 फीसदी पुरुष किसी तरह के गर्भनिरोधक का इस्तेमाल नहीं करते। यही वजह है कि युवतियां कम उम्र में मां बन रही हैं। झारखंड में 17 साल की उम्र में लगभग 5 फीसदी, 18 की उम्र में 13 फीसदी और 19 की उम्र में 26 फीसदी महिलाएं अपने पहले बच्चे को जन्म दे देती हैं। 

वहीं, 17 साल की उम्र में 8 फीसदी, 18 की उम्र में 18 और 19 की उम्र में 33 फीसदी महिलाएं गर्भ धारण कर लेती हैं। आंकड़ों के अनुसार आज भी 38 फीसदी लड़कियों की शादी कम उम्र में हो जाती है। 15-19 आयु वर्ग में वो विवाहित महिलाएं जो कभी स्कूल नहीं गईं उनमें से 19 फीसदी मां बन जाती हैं। जिन लड़कियों ने 12वीं तक या उससे अधिक पढ़ाई की है उनमें यह दर घटकर लगभग 6 फीसदी रह गई है। उक्त आयु वर्ग में ही जो कभी स्कूल नहीं गईं उनमें 25 फीसदी ने गर्भधारण कर लिया था, जबकि 12वीं या उससे अधिक शिक्षा प्राप्त महिलाओं में यह दर 9 फीसदी थी। 

आंकड़ों के अनुसार, 15 से 19 वर्ष के आयु वर्ग में गर्भनिरोधक उपायों को अपनाने की दर 7 फीसदी थी। जो 30-40 आयु वर्ग में बढकर 52-53 फीसदी हो गई। इसी तरह पढ़ाई के मामले में 12 या उससे अधिक स्कूली शिक्षा प्राप्त महिलाओं में नसबंदी की दर 37 फीसदी थी, जबकि कभी स्कूल नहीं गई महिलाओं में यह दर 16 फीसदी थी। 

रिपोर्ट में स्पष्ट कहा गया है कि परिवार बनाने में पहली प्राथमिकता लोगों के लिए लड़का है। इसका सीधा असर परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग में देखने को मिला। उन महिलाओं के बीच जिनके पहले से ही बेटे हैं या जिनकी दो संतानों में कम से कम एक लडका है। उनमें गर्भ निरोधक उपाय अपनाने की दर 52 फीसदी थी, जबकि दो लड़कियों वाले परिवार जिनका कोई लड़का नहीं था। उनमें महिलाओं में इसे अपनाने की दर 23 फीसदी रही।देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करे. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :झारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया