लाइव न्यूज़ :

उत्‍तर प्रदेश में कोरोना से 29 और मौतें, 1985 नये संक्रमित मिले

By भाषा | Updated: December 4, 2020 18:05 IST

Open in App

लखनऊ, चार दिसंबर उत्‍तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 29 और लोगों की मौत के साथ अब तक संक्रमण से मरने वालों की संख्‍या 7,877 हो गई जबकि इसी अवधि में राज्‍य में 1,985 नए संक्रमितों के पाये जाने के साथ इनकी संख्‍या बढ़कर 5,51,179 हो गई है।

अपर मुख्‍य सचिव (स्‍वास्‍थ्‍य) अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि वर्तमान में राज्य में 22,665 मरीजों का उपचार चल रहा है ।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 5,20, 637 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं और पिछले 24 घंटों में 2,247 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।

प्रसाद के मुताबिक वर्तमान में राज्य में रिकवरी दर 94.46 प्रतिशत हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में हुई 29 मौतों में लखनऊ से पांच, जौनपुर से तीन, प्रयागराज, वाराणसी, मेरठ, मुज़फ़्फरनगर और मैनपुरी, कानपुर देहात से दो-दो लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में मिले नये संक्रमितों में लखनऊ से सबसे ज्यादा 259 मामले सामने आए हैं जबकि इसके बाद मेरठ से 224, वाराणसी से 120 और गाज़ियाबाद से 117 नये संक्रमित मिले हैं।

प्रसाद ने कहा कि बृहस्पतिवार को राज्य में 1.71 लाख से अधिक परीक्षण किए गए जबकि अब तक राज्य में कुल 1.99 करोड़ से अधिक परीक्षण किए जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ स्वास्थ्य विभाग का ‘मेरा कोविड केन्द्र‘ ऐप लांच करेंगे।

प्रसाद ने कहा कि राज्‍य में स्थिति नियंत्रण में है लेकिन सर्दी के मौसम के कारण मामले बढ़ सकते हैं। उन्‍होंने आवश्‍यक सावधानी बरतने की अपील की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो