लाइव न्यूज़ :

'मेहरम’ के बिना हज पर जाएंगी 2340 महिलाएं, मिलेंगी विशेष सुविधाएं

By भाषा | Published: January 13, 2019 1:35 PM

भारतीय हज समिति के मुताबिक, ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए कुल 2340 महिलाओं का आवेदन मिला और सभी को स्वीकार कर लिया गया। इन महिलाओं के रहने, खाने, परिवहन और दूसरी जरूरतों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

Open in App

नई दिल्ली, 13 जनवरीः ‘मेहरम’ (पुरुष साथी) के बिना हज पर जाने की इजाजत मिलने के बाद इस साल 2340 महिलाएं अकेले हज पर जाने की तैयारी में हैं। यह संख्या पिछले साल के मुकाबले करीब दोगुनी है। भारतीय हज समिति के मुताबिक, ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए कुल 2340 महिलाओं का आवेदन मिला और सभी को स्वीकार कर लिया गया। इन महिलाओं के रहने, खाने, परिवहन और दूसरी जरूरतों के लिए विशेष सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी।

हज कमेटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मकसूद अहमद खान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘इस बार कुल 2340 महिलाएं मेहरम के बिना पर हज पर जा रही हैं। जितनी भी महिलाओं ने बिना मेहरम के हज पर जाने के लिए आवेदन किया, उन सबके आवेदन को लॉटरी के बिना ही स्वीकार कर लिया गया।’’ 

पिछले साल करीब 1300 महिलाओं ने आवेदन किया था। नई हज नीति के तहत पिछले साल 45 वर्ष या इससे अधिक उम्र की महिलाओं के हज पर जाने के लिए 'मेहरम' होने की पाबंदी हटा ली गई थी। ‘मेहरम’ वो शख्स होता है जिससे इस्लामी व्यवस्था के मुताबिक महिला की शादी नहीं हो सकती अर्थात पुत्र, पिता और सगे भाई ।

मेहरम की अनिवार्य शर्त की वजह से पहले बहुत सारी महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था और कई बार तो वित्तीय एवं दूसरे सभी प्रबन्ध होने के बावजूद सिर्फ इस पाबंदी की वजह से वे हज पर नहीं जा पाती थीं। खान ने कहा कि पिछले साल की तरह इस बार भी ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाने के लिए ज्यादातर आवेदन केरल से आए, हालांकि इस बार उत्तर प्रदेश, बिहार और कुछ उत्तर भारतीय राज्यों से भी महिलाएं अकेले हज पर जा रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘बिना मेहरम के जा रही महिलाओं को हज के प्रवास के दौरान विशेष सुविधाएं दी जाएंगी। उनको रहने, खाने और परिवहन की बेहतरीन सुविधाएं दी जाएंगी। उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान दिया जाएगा और मदद के लिए पिछले साल की तरह ‘हज सहायिकाएं' भी मिलेंगी।’’ भारतीय हज समिति को 2019 में हज के लिए ढाई लाख से ज्यादा आवेदन मिले जिनमें 47 फीसदी महिलाएं हैं। इस साल 1.7 लाख लोग हज पर जाएंगे।

टॅग्स :हज यात्राहज
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहरम के बिना हज पर जाएंगी 5162 महिलाएं, सबसे अधिक केरल से, हज समिति ने जारी की विज्ञप्ति

भारतहज यात्रियों की मदद के लिए सभी मुस्लिम कर्मचारियों को अवसर दिए जाने की मांग, याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

कारोबारHajj 2023: हजयात्रियों को विदेशी मुद्रा के लिए एसबीआई से मिलेगी विशेष कार्ड की सुविधा, डिजिटल भारत में ‘कैशलेस हज’ पर जोर, इस साल 175025 लोग हज पर जाएंगे

भारतजम्मू-कश्मीर में पहली बार सबसे अधिक तीर्थयात्री करेंगे हज, सर्वाधिक 132 महिलाएं भी जाएंगी सऊदी

भारतहज यात्राः देश के 25 शहरों से संचालित होंगी विमान सेवाएं, आवेदन जल्द और पहली बार मुफ्त में मिलेंगे, देखें शहर लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Assault Case: सीएम केजरीवाल के घर के CCTV का डीवीआर जब्त, दिल्ली पुलिस लैपटॉप भी ले गई साथ

भारतLok Sabha Elections 2024: "ये चुनाव 'राम भक्त' और 'राम द्रोहियों' के बीच है, जनता उन्हें सत्ता में लाएगी, जो राम को लेकर आये हैं", योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर हमला

भारत5 साल में 50 लाख से ज्यादा बड़े पेड़ खेतों से गायब हुए, नीम, जामुन, महुआ जैसे छायादार पेड़ तेजी से घट रहे हैं, शोध में आया सामने

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा 'आप' को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' चला रही है, पार्टी के बैंक खाते भी बंद कराएगी" अरविंद केजरीवाल का बेहद तीखा हमला

भारतLok Sabha Elections 2024: शिरोमणि अकाली दल ने 'ऐलान-नामा' में कहा, "पाकिस्तान से करतारपुर साहिब को वापस लेंगे"