लाइव न्यूज़ :

भारत में 78 दिन बाद कोरोना के एक दिन में सबसे अधिक नए मामले, 24 घंटे में 117 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 12, 2021 11:55 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के एक दिन में 23 हजार से अधिक नए मामले करीब ढाई महीने बाद मिले हैं। छह राज्यों से ज्यादातर केस सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमण के 24 घंटे में 23,285 नए मामले सामने आएइससे पहले 24 दिसम्बर को एक दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थेभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 117 लोगों की मौत भी हुई है, मृतकों की संख्या 1 लाख 58 हजार के पार

नयी दिल्ली: भारत में एक दिन में कोविड-19 के 23,285 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,13,08,846 हो गई।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 78 दिनों में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं। इससे पहले, 24 दिसम्बर को एक दिन में 24,712 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 117 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,58,306 हो गई।

देश में अभी 1,97,237 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.74 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में कुल 1,09,53,303 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर गिरकर 96.86 प्रतिशत हो गई है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.40 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त में संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में अभी तक 22,49,98,638 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई है। इनमें से 7,40,345 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में वायरस से जिन 117 और लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र के 57, पंजाब के 18 और केरल के 13 लोग थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में वायरस से कुल 1,58,306 लोगों की मौत हुई, जिनमें से महाराष्ट्र के 52,667, तमिलनाडु के 12,535, कर्नाटक के 12,381, दिल्ली के 10,934, पश्चिम बंगाल के 10,286, उत्तर प्रदेश के 8,741 और आंध्र प्रदेश के 7,179 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनाकेरलउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे