लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: झारखंड में कोरोना संक्रमण से 2 और लोगों की मौत, संक्रमण के 457 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: July 27, 2020 13:15 IST

राजद प्रमुख लालू यादव की कोरोना वायरस संबंधी जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य विभाग की रविवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दो और संक्रमितों की मौत हो गयी है।झारखंड में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 पहुंच गयी है।झारखंड राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 457 नये मामले सामने आए हैं।

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से दो और व्यक्तियों की मौत हो गयी और इसके साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 85 हो गयी है। इसके अलावा, पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 457 नये मामले सामने आये हैं, जिन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,349 हो गयी है।

इस बीच, रिम्स में भर्ती राजद प्रमुख लालू यादव की कोरोना वायरस संबंधी जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित नहीं पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रविवार देर रात्रि जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में दो और संक्रमितों की मौत हो गयी, जिसे मिलाकर राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 पहुंच गयी है।

रिम्स की रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार यादव की जांच रिपोर्ट में उनके संक्रमित नहीं होने की पुष्टि हुई है। रिम्स प्रशासन ने यादव की तीन दिनों बाद फिर से जांच कराने का फैसला किया है। उनके वार्ड के समीप तैनात तीन सेवादार संक्रमित पाए गए हैं।

राज्य में संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 457 नये मामले सामने आए हैं, जिन्हें मिलाकर अब राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 8,349 हो गयी है। राज्य के 8,349 संक्रमितों में से 3,704 लोग अब तक ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं।

इसके अलावा 4,560 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है, जबकि 85 अन्य की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में राज्य में कुल 5,339 नमूनों की जांच की गई, जिनमें 457 नमूने संक्रमित पाये गये। 

टॅग्स :कोरोना वायरसझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज