लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के 13,756 नए मामले, 104 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 19:09 IST

Open in App

अमरावती 29 मई आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 13,756 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,71,742 हो गयी जबकि इस दौरान 104 मरीजों की मौत होने से राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 10,738 हो गयी।

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी।

पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 20,392 मरीज ठीक भी हुए हैं। राज्य में अब तक 14,87,382 लोग इस जानलेवा वायरस को मात दे चुके हैं।

पिछले 24 घंटे के दौरान 79,564 नमूनों की जांच की गयी। संक्रमण की दर 17 प्रतिशत हो गयी है।

कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी जोकि अब 1,73,622 हो गयी है। कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में पूर्वी गोदावरी जिले में सर्वाधिक 2,301 मामले जबकि चित्तूर में 2,155 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा पश्चिम गोदावरी जिले में सर्वाधिक 20 मरीजों की मौत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोई शुभ कार्य होता है तो नजर ना लग जाए काला टीका लगाया जाता?, पीएम मोदी ने सीएम स्टालिन और डीएमके पर साधा निशाना?, वीडियो

कारोबारखुशहाल यूपी पर जनधन खातों का दाग लगाता यह आंकड़ा, सूबे के आठ जिलों के 20 लाख जनधन खातों में शून्य बैलेंस!

भारतउत्तर भारत में 200 और दक्षिण भारतीय राज्यों में केवल 60 सीट बढ़ेंगी?, विपक्षी दल ने कहा- पीएम मोदी-अमित शाह क्या कर रहे, देश को बांट रहे?

भारतप्रियंका ने महिला आरक्षण का समर्थन किया, पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनते ही उठने लगी है शराबबंदी कानून को खत्म करने की मांग

भारतजदयू के कार्यक्रम में नीतीश कुमार के नाम पर फफक-फफक कर रो पड़े पूर्व मंत्री अशोक चौधरी, निशांत ने बंधाया ढ़ाढस

भारत'जो लोग इस बिल का विरोध करेंगे, उन्हें भारत की महिलाएं नहीं बख्शेंगी': महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष को पीएम मोदी की चेतावनी

भारतजनगणना देश के विकास की नींव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सामने होंगी कई चुनौतियां, नीतीश कुमार की जगह लेना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं