लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 13 नए केस आए सामने, अब तक 260 लोग हो चुके हैं कोरोना से संक्रमित

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 19:32 IST

कर्नाटक में अब तक 260 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 10 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकर्नाटक में कोरोना वायरस से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई और 71 लोग ठीक हो चुके हैं।देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10815 लोग आ चुके हैं और 353 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना वायरस का कहर कर्नाटक में लगातार बढ़ता जा रहा है और राज्य में पिछले 24 घंटे में 13 नए केस सामने आए हैं। इसके बाद कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 260 पहुंच गई है, जबकि 10 लोग इस महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने बताया, "कर्नाटक में सोमवार शाम 5 बजे से मंगलवार शाम 5 बजे तक कोरोना वायरस के 13 नए मामलों की पुष्टि की गई है। इसके बाद कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 260 पहुंच गई है, जिनमें से 10 लोगों की मौत हो गई और 71 लोग ठीक हो चुके हैं।"

राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक कर्नाटक में कोरोना वायरस से 260 लोग संक्रमित हो चुके है और 10 लोगों ने इस महामारी के कारण अपनी जान गंवा दी है। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक 71 लोग ठीक भी हुए हैं।

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10815 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 353 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1189 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना वायरस के 9272 एक्टिव केस हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के 19.46 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.21 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 4.6 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया