लाइव न्यूज़ :

13 राज्यों के 100 से ज्यादा गंदगी शोधन संयंत्र मानकों पर नहीं उतर रहे खरे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कहा- सही करो

By भाषा | Updated: August 23, 2019 20:11 IST

Open in App
ठळक मुद्दे13 राज्यों के सामान्य गंदगी शोधन संयंत्र (सीईटीपी) ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने राज्यों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने करीब 100 सामान्य गंदगी शोधन संयंत्रों (सीईटीपी) के मानकों पर खरे नहीं उतरने के बाद 13 राज्यों के प्रदूषण बोर्ड को सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए हैं। 

सीपीसीबी ने 13 राज्यों को भेजे पत्र में कहा कि यह देखा गया है कि 124 सीईटीपी निर्धारित प्रदूषण मानकों से अधिक गंदगी छोड़ रहे हैं। इनमें सबसे अधिक 34 सीईटीपी तमिलनाडु में हैं, महाराष्ट्र में 24, राजस्थान में 13, हरियाणा में 14, कर्नाटक में 11, केरल में आठ, उत्तरप्रदेश में पांच, उत्तराखंड में तीन, हिमाचल प्रदेश में एक, तेलंगाना में चार, त्रिपुरा में एक, मध्यप्रदेश में दो और पंजाब में चार हैं। 

सीपीसीबी ने यह कार्रवाई इस साल अप्रैल-मई में इन सीईटीपी का निरीक्षण करने के बाद की है। यह निरीक्षण राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के निर्देश पर किया गया था। सीपीसीबी ने कहा कि सीईटीपी को मानकों के अनुकूल बनाने के लिए तुरंत अद्यतन किया जाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो पर्यावरण क्षतिपूर्ति की राशि वसूलने सहित अन्य कार्रवाई की जाएगी। 

सीपीसीबी की ओर से जल अधिनियम के तहत 13 अगस्त को संबंधित 13 राज्यों को लिखे पत्र में 15 दिनों के भीतर निर्देश के अनुपालन के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देने को कहा गया है। 

पत्र में कहा गया कि सीपीसीबी राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एसपीसीबी) जलशोधन मानकों के कारगर अनुपालन सुश्चित करने के लिए सवांद कर रही है ताकि बिना शोधन उद्योगों का दूषित जल प्रवाहित न हो।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारतपूरी तरह नाजायज है सूरज की बिजली पर सरकारी शुल्क  

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट