लाइव न्यूज़ :

NEET Result 2025: 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण, राजस्थान के महेश कुमार ने किया टॉप, इस बेवसाइट पर देखें स्कोर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2025 15:56 IST

NEET Result 2025 (OUT) Live: परिणाम आधिकारिक NTA NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भी देखा जा सकता है। 

Open in App
ठळक मुद्देNEET Result 2025 (OUT) Live: अविका अग्रवाल शीर्ष पर और देशभर में पांचवीं रैंक हासिल की। NEET Result 2025 (OUT) Live: अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से, उसके बाद महाराष्ट्र से हैं। NEET Result 2025 (OUT) Live: मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

नई दिल्लीः नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आधिकारिक तौर पर NEET UG 2025 के नतीजे जारी कर दिए हैं। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने कहा कि नीट-यूजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा के परिणाम घोषित किया गया है।

मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में 12.36 लाख से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। राजस्थान के महेश कुमार मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी में शीर्ष पर रहे हैं और मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया दूसरे स्थान पर है। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर और देशभर में पांचवीं रैंक हासिल की। अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश से, उसके बाद महाराष्ट्र से हैं। 

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2025 में शीर्ष 100 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। आधिकारिक सूची के अनुसार, राजस्थान के महेश कुमार ने 99.9999547 प्रतिशत के साथ अखिल भारतीय रैंक (AIR) 1 हासिल की है। परिणाम आधिकारिक NTA NEET वेबसाइट neet.nta.nic.in पर भी देखा जा सकता है। 

NTA ने neet.nta.nic.in पर परिणाम घोषित किया। NTA ने 2025 के लिए शीर्ष रैंकर्स की सूची भी जारी की है। नीचे NEET UG 2025 में शीर्ष 10 उम्मीदवारों की सूची दी गई है, साथ ही उनके रैंक, रोल नंबर, नाम, श्रेणियां, पर्सेंटाइल और वे किस राज्य से संबंधित हैं।

राजस्थान के महेश कुमार ने ‘राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा- स्नातक’ (नीट-यूजी) में शीर्ष स्थान हासिल किया है, जबकि मध्य प्रदेश के उत्कर्ष अवधिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने शनिवार को यह जानकारी दी। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल कुल 22.09 लाख परीक्षार्थियों में से 12.36 लाख से अधिक अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए।

हालांकि यह संख्या पिछले वर्ष के 13.15 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों से कम है। पिछले वर्ष परीक्षार्थियों की संख्या भी 23.33 लाख से अधिक थी। महाराष्ट्र के कृषांग जोशी और दिल्ली के मृणाल किशोर झा क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर रहे। लड़कियों में दिल्ली की अविका अग्रवाल शीर्ष पर रहीं और उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पांचवां स्थान हासिल किया।

अधिकतम उत्तीर्ण अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश (1.70 लाख से अधिक) से हैं, इसके बाद महाराष्ट्र (1.25 लाख से अधिक) और राजस्थान (1.19 लाख से अधिक) का स्थान है। एनटीए हर साल मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए नीट आयोजित करता है। एमबीएसएस कोर्स के लिए कुल 1,08,000 सीटें उपलब्ध हैं जिनमें सरकारी अस्पतालों में लगभग 56,000 और निजी कॉलेजों में लगभग 52,000 सीटें हैं। दंत चिकित्सा, आयुर्वेद, यूनानी और सिद्ध में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए भी नीट परिणामों का उपयोग किया जाता है।

टॅग्स :नीटडॉक्टरमहाराष्ट्रदिल्लीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Air Pollution: 11वीं तक सभी स्कूलों में हाइब्रिड मोड में पढ़ाई, 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम; दिल्ली में GRAP-4 हुआ लागू

भारतमहाराष्ट्र विधान मंडल में विपक्ष के नेताओं का न होना सत्ताधारी दलों के लिए शर्म की बात?, संजय राउत ने कहा-बीजेपी और सीएम फडणवीस ने अपमान करने का लगातार किया काम

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

क्रिकेटSyed Mushtaq Ali Trophy Elite 2025 Super League: हैदराबाद, झारखंड, हरियाणा और मप्र की जीत, मुंबई, पंजाब, आंध्र प्रदेश और राजस्थान की हार, 14 दिसंबर का दूसरा चरण

भारतDelhi AQI: दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर रेड जोन में पहुंचा, AQI ने तोड़ा रिकॉर्ड

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधान परिषद के सदस्य बंशीधर ब्रजवासी के दिल में बसते हैं स्व. बाला साहेब ठाकरे

भारतयूपी पंचायत और 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले 7 बार के सांसद और कुर्मी नेता पंकज चौधरी को नया यूपी बीजेपी अध्यक्ष बनाया गया

भारतजेल में बंद सोनम वांगचुक के HIAL इंस्टीट्यूट को UGC मान्यता देने की मांग, संसदीय समिति ने पैरवी

भारतLionel Messi India Tour: मुंबई में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, वानखेड़े और ब्रेबोर्न स्टेडियम में पार्किंग बंद; जानें रूट

भारतGujarat: बनासकांठा में भीड़ ने पुलिस और वन विभाग पर किया हमला, 47 अफसर घायल