लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: खाली हाथ लौटेगी हॉकी टीम, ब्रॉन्ज मेडल मैच में इंग्लैंड ने हराया

By भाषा | Updated: April 14, 2018 20:02 IST

भारत ने पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीते और दोनों बार उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Open in App

गोल्ड कोस्ट, 14 अप्रैल: भारतीय पुरुष हाकी टीम को शनिवार को ब्रॉन्ज मेडल के प्ले आफ में इंग्लैंड के खिलाफ 1-2 की शिकस्त के साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में निराशाजनक चौथे स्थान के साथ संतोष करना पड़ा। 

इंग्लैंड ने इसके साथ ही ग्रुप चरण में भारत के खिलाफ 3-4 की हार का बदला चुकता कर दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम वार्ड ( सातवें और 43 वें मिनट ) ने दो गोल दागे जबकि भारत की ओर एकमात्र गोल वरूण कुमार ने 27 वें मिनट में किया। 

भारत ने पिछले दो कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीते और दोनों बार उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 

भारतीय कप्तान मनप्रीत सिंह इस नतीजे से निराश हैं। उन्होंने कहा, 'हम यहां पदक जीतने के लिए आए थे लेकिन हम यह हासिल नहीं कर पाए। इस टूर्नामेंट में हम काफी खराब खेले। हम काफी निराश हैं , हमने उम्मीद नहीं की थी कि इस दौरे पर यह नतीजा रहेगा।' 

भारत ने फाउल करके इंग्लैंड को पहला पेनल्टी कॉर्नर मिला। वार्ड के प्रयास को अमित रोहिदास ने रोक दिया लेकिन दूसरे प्रयास में वार्ड ने दायें छोर पर गोल दागकर सातवें मिनट में इंग्लैंड को 1-0 से आगे कर दिया। 

भारतीय फॉरवर्ड्स को इंग्लैंड की मैन टू मैन मार्किंग से काफी परेशानी हुई। भारत के लिए मनदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने इसके बाद अच्छा मौका बनाया। रोहिदास और वरूण ने इसके बाद अच्छे तालमेल से गोल दागकर भारत को 1-1 से बराबरी दिला दी। 

भारत को 31 वें मिनट में एक और मौका मिला लेकिन ललित के शाट को मनदीप गोल की राह नहीं दिखा सके। 

इंग्लैंड के भारतीय डिफेंस की खामी से 39 वें और 42 वें मिनट में दो पेनल्टी कार्नर मिले। भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने वार्ड की पहली ड्रैग फ्लिक को रोका लेकिन दूसरी पेनल्टी कार्नर को वार्ड ने गोल में डालकर इंग्लैंड को 2-1 से आगे कर दिया। 

भारत ने इसके बाद बराबरी हासिल करने की भरसक कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। इंग्लैंड को 50 वें और 54 वें मिनट में दो और पेनल्टी कार्नर मिले लेकिन टीम इनमें से किसी को भी गोल में नहीं बदल सकी। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...