लाइव न्यूज़ :

एशियन गेम्स: पुरुष हॉकी में भारत ने आखिरी ग्रुप मैच में श्रीलंका को रौंदा, सेमीफाइनल में मलेशिया से सामना

By विनीत कुमार | Updated: August 28, 2018 16:33 IST

इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत अब तक 76 गोल कर चुका है और उसके खिलाफ केवल तीन गोल हुए हैं।

Open in App

जकार्ता/पालेमबांग, 28 अगस्त: मौजूदा चैम्पियन भारतीय पुरुष हॉकी टीम का इंडोनेशिया में जारी 18वें एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन जारी है। भारत ने ग्रुप-ए के अपने आखिरी मैच में मंगलवार को बेहद कमजोर श्रीलंका को 20-0 से हराया। भारत की ओर से आकाशदीप ने सबसे अधिक 6 गोल दागे जबकि हरमनप्रीत सिंह, रुपिंदर पाल सिंह और मंदीप सिंह ने 3-3 गोल दागे। ललित उपाध्याय ने दो वहीं विवेक सागर प्रसाद और अमित रोहिदास ने एक-एक गोल दागा। एक गोल दिलप्रीत सिंह ने किया।

इस मैच में भारत को 16 पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें 7 मौकों को टीम गोल में बदलने में कामयाब रही। वहीं, 12 शानदार फील्ड गोल भारत ने दागे। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम अब तक 76 गोल कर चुकी है और केवल तीन गोल उसके खिलाफ हुए हैं। ये गोल पिछले मैच में दक्षिण कोरिया ने दागे थे। भारत ने उस मैच को 5-3 से जीता था।

भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। सेमीफाइनल में भारत के सामने अब मलेशिया के रूप में बड़ी चुनौती है। यह मुकाबला गुरुवार को होना है। इंचियोन में हुए एशियन गेम्स में भारत ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। इस लिहाज से इस बार भी टीम से गोल्ड मेडल की उम्मीद है।

बहरहाल, श्रीलंका के खिलाफ पूरे मैच में भारत का दबदबा रहा। रुपिंदर पाल सिंह ने दूसरे मिनट में पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल कर भारत का खाता खोला। इसके बाद छठे मिनट में हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 2-0 से आगे कर दिया। इसके बाद तो भारतीय खिलाड़ियों ने गोलों की झड़ी लगा दी। हाफ टाइम तक भारत 7-0 से आगे थे। इसके बाद तीसरे क्वॉर्टर में भारत ने 7 गोल कर 14-0 की बढ़त बनाते हुए बड़ी जीत की ओर कदम बढ़ाए। 

इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का प्रदर्शन शानदार रहा है। भारत ने अपने पहले मैच में इंडोनेशिया को 17-0 और फिर दूसरे मुकाबले में हांगकांग को 26-0 के बड़े अंतर से हराया था। इसके बाद तीसरे मुकाबले में भारत ने जापान को 8-0 से मात दी थी।

टॅग्स :एशियन गेम्सहरमनप्रीत सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

क्रिकेट2026 ऐची-नागोया एशियाई खेलः जापान में लगेंगे चौके और छक्के, 19 सितंबर-चार अक्टूबर तक एशियाई खेल महाकुंभ

भारतKhel Ratna 2025: इस वर्ष किसी क्रिकेटर को पुरस्कार नहीं?, जानिए खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार विजेता को क्या मिलेगा, नकद राशि में क्या...

भारतMajor Dhyan Chand Khel Ratna award: मनु भाकर, डी गुकेश, हरमनप्रीत सिंह, प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार?, 32 एथलीटों को अर्जुन पुरस्कार, देखें

क्रिकेटWPL 2025 Auction Highlights: सिमरन शेख, डिएंड्रा डॉटिन, प्रेमा रावत और जी कामिलिनी पर करोड़ों की बारिश?, 120 खिलाड़ी और 19 पर बोली, डब्ल्यूपीएल नीलामी में सबसे महंगी खिलाड़ी

हॉकी अधिक खबरें

हॉकीFIH Women’s Olympic Qualifiers: गोलकीपर बिचू देवी के साथ मैदान के बीच में आंसू बहाते खिलाड़ी, किस्मत ने नहीं दिया साथ, क्या टीम इंडिया पेरिस ओलंपिक नहीं खेलेगी!

हॉकीFIH Hockey Olympic Qualifier: न्यूजीलैंड और इटली को हराकर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम, पेरिस ओलंपिक का टिकट और जीत से दो कदम दूर, सामने जर्मन दीवार चुनौती!

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर और ओलंपियन ब्रायन बूथ का निधन, 1956 के ओलंपिक खेलों में हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था

हॉकीHockey World Cup 2023: सीएम नवीन पटनायक ने लॉन्च किया हॉकी विश्वकप का आधिकारिक लोगो, अगले साल ओडिशा में होगा टूर्नामेंट

हॉकीmonkeypox: मंकीपॉक्स के वर्तमान लक्षण पिछले प्रकोप ​​से अलग, शोध में खुलासा, मलाशय में दर्द और लिंग में सूजन शामिल...