लाइव न्यूज़ :

World Suicide Prevention Day 2022: ये हैं 5 ऐसे देसी संस्था जो खुदकुशी करने वालों की काउंसलिंग कर उनकी करती है मदद

By आजाद खान | Published: September 09, 2022 6:14 PM

जानकारों की माने तो कोरोना के समय से ही आत्महत्या की घटनाओं में काफी इजाफा हुआ है। ऐसे में इन लोगों का इन संस्थानों से जुड़ना बहुत ही जरूरी हो गया है ताकि समय रहते हुए उन्हें बचाया जा सके।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल के बाद देश में सुसाइड के मामले और बढ़े है। ऐसे में जो लोग अपनी काउंसलिंग करवाना चाहते है, वे कुछ संस्थाओं से जुड़ सकते है। ये संस्था इन लोगों को आत्महत्या करने से रोकती है और इनमें जीने की नई उम्मीद भी जगाती है।

World Suicide Prevention Day 2022: कोरोना से पहले भी लोग सुसाइड करते थे और यह समस्या काफी गंभीर भी थी, लेकिन कोरोना काल में या कोरोना के बाद खुदकुशी के मामलों में इजाफा हुआ है। आत्महत्या के लिए सिर्फ डिप्रेशन (Depression) ही जिम्मेदार नहीं है बल्कि कई और कारण भी है जिससे लोगों में यह समस्या पैदा होती है। 

हर साल 10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस यानी World Suicide Prevention Day मनाया जाता है जिसके जरिए लोगों में बढ़ रही आत्महत्या के मामलों को रोकने और कम करने के लिए तरह-तरह के कदम उठाए जाते है। 

आपको बता दें कि साल 2021 से 2023 तक विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस की थीम "कार्रवाई के माध्यम से आशा पैदा करना" थी। ऐसे में क्या आप जानते है कि पूरी दुनिया में कई ऐसे संस्था है जो लोगों में जीने की आशा खो देने वालों की मदद करते है। 

हमारे यहां भारत में भी कुछ संस्था है जो आत्महत्याओं को रोकने के लिए काम करती है। ऐसे में आइए इन संस्थानों के बारे में जानते है। 

1) आसरा (AASRA)

आसरा मुंबई स्थित एक मानसिक स्वास्थ्य एनजीओ है जो परेशान और तनाव वाले लोगों को आत्महत्या करने से रोकता है और इसके लिए 24 घंटे हेल्पलाइन भी चलाता है। यग एनजीओ छात्रों और अत्यधिक तनावग्रस्त कर्मचारियों के लिए खास तौर पर काम करता है और इनके लिए जरूरत पड़ने पर वर्कशॉप का भी आयोजन करता है। 

आसरा से संपर्क करने के लिए इस लिंक को क्लिक करें http://www.aasra.info/

2) लाइफलाइन फाउंडेशन (Lifeline Foundation)

यह एक कोलकाता स्थित एनजीओ है जो सुसाइड करने वालों को बचाने में काफी नाम कमाया है। इस संस्था को वैश्विक मान्यता प्राप्त है और इससे जुड़े लोग काफी प्रसिद्ध भी है। 

इस संस्था की खास बात यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य कार्यशालाओं का आयोजन कराते है और अपने वालंटियर को सुधार गृहों और कल्याणकारी समितियों में भेज उनकी काउंसिलिंग भी करवाते है। इनसे संपर्क करने के लिए यहां https://www.lifelinefoundation.in/ क्लिक करें। 

3) सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन (Suicide Prevention India Foundation)

सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन भी ऐसा ही एक संस्था है जो लोगों को आत्महत्या से रोकने में उनकी काफी मदद करता है। यह गैर-लाभकारी संगठन बेंगलुरु है। यह संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित गेटकीपर प्रशिक्षण रणनीति के तहत काम करता है। 

यह संगठन भावनात्मक संकट में फंसे लोगों की पहचान करता है और उनकी मदद करता है। सुसाइड प्रिवेंशन इंडिया फाउंडेशन से संपर्क करने के लिए मरीज +(91)-80470-96367 पर किसी भी वक्त कॉल कर सकता है। 

4) सुमैत्री (Sumaitri)

सुमैत्री भी सुसाइड केस को रोकने और लोगों की काउंसलिंग करने की काम करती है। यह संस्था दिल्ली में मौजूद है। सुमैत्री की वेबसाइट https://sumaitri.net/ के अनुसार, यह संस्था 24 घंटे काम नहीं करती है बल्कि ये केवल दोपहर 12.30 बजे से शाम 5 बजे तक ही काम करती है। 

जो लोग परेशान है और काउंसलिंग करवाना चाहते है वे 011-46018404 या 9315767849 पर सुमैत्री संस्था से संपर्क कर सकते है। 

5) फ्रेंडर्स इंडिया (Befrienders India)

फ्रेंडर्स इंडिया भी एक ऐसी संस्था है जिसके ब्रांच दिल्ली और मुंबई सहित कई अन्य शहरों में है। इस संस्था के राष्ट्रीय हेल्पलाइन के साथ कई केन्द्र भी है जहां लोगों की काउंसलिंग की जाती है। फ्रेंडर्स इंडिया से संपर्क करने के लिए यहां https://befriendersindia.net/helpline-details.html कल्कि करें।  

टॅग्स :विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवसMental Healthहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेफिटनेस फ्रीक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें, आए गंदे कमेंट, फिर दिया करारा जवाब, जानें

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यसिर्फ 3 नाइट शिफ्ट से बढ़ सकता है मधुमेह और मोटापे का खतरा, स्टडी में हुआ खुलासा

स्वास्थ्यदिल का दौरा: इन संकेतों से पहचानें, समय रहते करें उपाय, जानिए हार्ट अटैक के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

स्वास्थ्यWest Nile fever in Kerala: क्या है वेस्ट नाइल वायरस, जानें इसके लक्षण और बीमारी से बचने के तरीकों के बारे में