लाइव न्यूज़ :

सावधान! Coronaviruses से बचना है तो WHO की इन 10 बातों का रखें ध्यान

By उस्मान | Updated: January 28, 2020 10:46 IST

कोरोना वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में श्वसन संबंधी लक्षण, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना आदि शामिल हैं।

Open in App

कोरोना वायरस ने (Coronaviruses CoV) की वजह से पूरी दुनिया में दहशत फैली हई है। यह जानलेवा वायरस चीन में 80 से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। यह वायरस कई तरह का होता है और इस बार जो वायरस फैल रहा है उसे नोवल कोरोना वायरस (nCoV) के नाम से जाना जाता है, जो पहले कभी देखने को नहीं मिला। कोरोना वायरस जूनोटिक हैं, जिसका अर्थ है कि वे जानवरों और लोगों के बीच संचारित होता है। 

कोरोना वायरस के सामान्य संकेत और लक्षणों में श्वसन संबंधी लक्षण, बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ, नाक बहना आदि शामिल हैं। अधिक गंभीर मामलों में, संक्रमण से निमोनिया, सेवेर एक्यूट रेस्पिरेटरी सिंड्रोम, किडनी फेलियर यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है।

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार, संक्रमण को रोकने के मानकों में नियमित रूप से हाथ धोना, खांसते और छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना, मांस और अंडे को अच्छी तरह से पकाना शामिल है। खांसी-जुकाम और सांस की बीमारी के लक्षण दिखाने वाले किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचें।

इन बातों का रखें ध्यानखांसने, छीकने, बीमारी व्यक्ति को हाथ लगाने, खाना बनाते समय, कूड़ा उठाने, खाने के बाद, बाहर से आने के बाद अपने हाथों को साबुन और पानी से धोयें छींकते और खांसते समय अपने मुंह और नाक को कवर रखेंइस्तेमाल किये गए टिश्यू को बंद कूड़ेदान में फेंकें छींकते या खांसते समय अपनी आस्तीन को ऊपर रखें फ्लू जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों के पास जाने से बचेंमीट और अंडे को अच्छी तरह पकाकर खायें मीट काटने के लिए हर बार चाकू को अच्छी तरह धोकर यूज करें कच्चे मीट को हाथ में पकड़ने के बाद भी हाथ को अच्छी तरह धोयें बीमार पशु का मीट खाने से बचें किसी भी तरह के पशु उत्पाद को हाथ लगाने के बाद हाथों को धोयें मोहल्ले के किसी भी पालतू या आवारा पशु से दूर रहें बुखार और खांसी से पीड़ित किसी भी व्यक्ति के पास जाने से बचेंयदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में कठिनाई हो रही है, तो जल्दी से चिकित्सक के पास जायेंजानवरों और फार्म में काम करने वाले लोगों से दूर रहें कच्चे या अधपके पशु उत्पादों के सेवन से बचेंअपने घर में दिन में कम से कम दो बार पोंछा लगायेंसफाई के दौरान हाथों में ग्लव्स पहनें

कोरोनो वायरस कैसे फैलता है (How Coronaviruses spread)

अधिकांश कोरोनो वायरस उसी तरह फैलते हैं जैसे सर्दी पैदा करने वाले अन्य वायरस फैलते हैं। यानी यह संक्रमित लोगों द्वारा खांसने और छींकने के माध्यम से, किसी संक्रमित व्यक्ति के हाथों या चेहरे को छूने से, या डॉकनोर्बस जैसी चीजों को छूने से फैलते हैं। 

कोरोनो वायरस के सामान्य लक्षण (Common Symptoms of Coronavirus)

अधिकांश कोरोनो वायरस के लक्षण किसी अन्य ऊपरी श्वसन संक्रमण के समान होते हैं, जिसमें नाक का बहना, खांसी, गले में खराश, सिरदर्द और कभी-कभी बुखार भी शामिल है। ज्यादातर मामलों में, आपको पता नहीं चलेगा कि आपको कोरोनो वायरस है या कोई अलग सर्दी पैदा करने वाला वायरस, जैसे कि राइनोवायरस।

कोरोनो वायरस के लक्षणों की जांच कैसे करें?

आमतौर पर सर्दी-खांसी के लक्षण कुछ दिनों में सही होने लगते हैं लेकिन अगर आपको यह लक्षण ज्यादा दिनों से बने हुए हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कुछ मेडिकल टेस्ट के जरिये इन लक्षणों की पहचान हो सकती है। ध्यान रहे कि कोरोना वायरस निचले श्वसन पथ (आपके विंडपाइप और फेफड़ों) में फैलता है जिससे आपको निमोनिया हो सकता है। इसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्गों, दिल के मरीजों और उन लोगों को होता है जिनका इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है।

टॅग्स :कोरोना वायरसहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब