लाइव न्यूज़ :

Health Tips: गर्मियों में खट्टी डकार, गैस और लूज मोशन का रामबाण इलाज है कच्चा आम, Raw Mango से बना पना शरीर को देता है ठंडक रखता है एक्टिव

By आजाद खान | Published: May 14, 2022 1:31 PM

जानकारों की माने तो कच्चा आम का तासीर ठंडा और गर्म होता है। ऐसे में आप जैसे चाहे वैसे इसको इस्तेमाल कर सकते है।

Open in App
ठळक मुद्देकच्चे आम से शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं। इसके इस्तेमाल से शरीर को कई बिमारियों ले लड़ने में मदद भी मिलती है। इससे बने आम के पने गर्मी में शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

Raw Mango: गर्मियां आते ही आम का जिक्र शुरू हो जाता है। इस सीजन में केवल पके हुए आम का नहीं बल्कि कच्चे आम की भी चर्चा शुरू हो जाती है। आम ही एक ऐसा फल है जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। पके आम को ऐसे भी खाया जाता है तो इसका जूस भी बनाया जाता है। गर्मी में आम का शरबत भी बहुत लोग पीते हैं। इसी तरीके से कच्चे आम का पना और चटनी भी बनता है। लेकिन आज के इस लेख में हम केवल कच्चे आम के बारे में ही जिक्र करेंगे। कच्चा आम शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। ये आपको ठंडे के साथ गर्मी का भी तासीर देता है। 

जब कभी भी आपको लू लग जाए तो ऐसे में आम का पना आपके शरीर को ठंडक देता है और लू से बचाता है। वैसे ही जब आपको गर्मी चाहिए होती है तो आप इसकी मीठी चटनी बना लें। इस के इस्तेमाल से आपके शरीर को गर्मी मिलेगी। इस तरीके से कच्चे आम के और भी फायदे हैं, आइए एक-एक करके इसके फायदे, डाइट में इस्तेमाल करने का तरीका और स्वादिष्ट शरबत और ड्रिंक्स के बारे में जानते है। 

कच्चे आम के लाभकारी गुण (Raw Mango Nutrients)

कच्चे आम में बहुत सारे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के लिए बहुत ही लाभकारी होते हैं। इसके कुछ गुण नीचे दिए गए हैं। आइए जानने की कोशिश करते हैं। 

फाइबरप्रोटीनकैल्शियममैग्निशियमफॉस्फोरसपोटैशियमजिंक

कच्चा आम इन बिमारियों से बचाता है (Raw Mango Benefits)

कच्चे आम में बहुत सारे पोषक गुण पाए जाते है जो हमें छोटे-बड़े बिमारियों से बचाता है। अगर इसको डेली डाइट में शामिल किया जाय तो इससे हमें बिमारियों से बचाव होता है। आइए इन समस्याओं को जानने की कोशिश करते हैं।

पाचन की समस्या से दिलाता है निजातपेट में गैस बनने से रोकता हैआंखों पर सूजन या पफी आइज की दिक्कत में दिलाता है राहतलूज मोशन के लिए बहुत होता है उपकारीडायरिया का सबसे अच्छा इलाजखट्टी डकारें आने से रोकता है कच्चा आम

कच्चे आम को कैसे इस्तेमाल करें- आम का पना  (Raw Mango- Aam ka Panna)

कच्चे आम को आम तौर पर पना के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह लू लगने में शरीर को बहुत राहत देती है। आप लू से बचने के लिए भी इसे इस्तेमाल कर सकते हैं। यह गर्मियों में होने वाली और भी रोगों में भी राहत देती है। इसे एक भारतीय पारंपरिक पेय माना जाता है जिसका खट्टा-मीठा स्वाद आपके मूड को रिफ्रेश करता है। 

कच्चे आम की चटनी (Raw Mango- Aam ki Chatni)

कच्चे आम की चटनी अपके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है। इसे बनाने के लिए आप आम को सिलबट्टे या मिक्सी में पीसकर इसका चटनी बना सकते हैं जो स्वाद के साथ शारीरिक लाभ भी देता है। गर्मियों में हर खाने पर कम से कम एक बार आम की बनी चटनी का सेवन जरूर करें। इससे शरीर को बहुत फायदा मिलेगा। 

कच्चे आम के सिरके का अचार (Raw Mango-Aam ka Achar)

आप कच्चे आम को काटकर गन्ने के सिरके में पकाकर इसका अचार भी बना सकते हैं। यह अचार खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इससे सेहत को भी फायदा पहुंचता है। इस अचार को आप औषधि की तरह भी इस्तेमाल कर सकते है जो पेट की बिमारियों को होने में आपकी मदद करता है। इसे आप ज्यादा न खाएं वरना इससे आपको लूज मोशन की शिकायत होने लगेगी। अगर आपका पेट अक्सर गड़बड़ रहता है और कोल्ड जल्दी-जल्दी होता रहता तो ऐसे में यह बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सगर्मियों में देखभालफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यक्या आप भी माइग्रेन से हैं पीड़ित? इन 5 कारणों से होता है ये, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्यGreen Tea: जानें ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा तरीका और समय क्या है? इस समय भूलकर भी न करें सेवन

स्वास्थ्यवजन घटाने, ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए खाएं कुंदरू, जानिए इसके अद्भुत फायदों के बारे में

ज़रा हटकेफिटनेस फ्रीक महिला ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की तस्वीरें, आए गंदे कमेंट, फिर दिया करारा जवाब, जानें

स्वास्थ्यWorld Hypertension Day 2024: हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में आपकी मदद करेंगे ये 7 टिप्स, जानें इनके बारे में

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यICMR guidelines: रिफाइंड तेल को दोबारा गर्म करना हो सकता है बेहद खतरनाक, कैंसर जैसी बीमारी का खतरा, आईसीएमआर ने किया आगाह

स्वास्थ्यYellow Fever: क्या है येलो फीवर? कैसे होता है ये? जानिए इसके लक्षण और बचने के तरीके

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है जायफल, जानें इस सुपरफूड के 5 फायदों के बारे में

स्वास्थ्यICMR ने दी दूध वाली चाय से बचने की सलाह, बताया कब पीनी चाहिए चाय और कॉफी, नई गाइडलाइन में जताई अधिक खपत पर चिंता

स्वास्थ्यखाली पेट मेथी के बीज का पानी पीने के होते हैं कई फायदे, नियंत्रित रहता है ब्लड शुगर, वजन घटाने में मिलेगी मदद