लाइव न्यूज़ :

'रेस 3' के ट्रेलर में भाई ने फिर उतारी शर्ट, दिखी सलमान और बॉबी की गजब की फिटनेस

By उस्मान | Updated: May 15, 2018 18:40 IST

गजब की फिटनेस के चलते सलमान पूरे ट्रेलर में छाए हुए हैं। उनके साथ बॉबी देओल भी काफी फिट नजर आ रहे हैं।

Open in App

सलमान खान की नई फिल्म 'रेस 3' का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। ट्रेलर में सलमान काफी बिंदास लुक में नजर आ रहे हैं। उम्मीद के मुताबिक फिल्म में जबरदस्त एक्शन और डायलॉग हैं। दर्शकों की उम्मीद के अनुसार सलमान इस ट्रेलर में भी शर्टलेस नजर आए हैं। फौलादी बॉडी और गजब की फिटनेस के चलते वो पूरे ट्रेलर में छाए हुए हैं। सलामन के साथ बॉबी देओल और साकिब सलीम भी काफी फिट नजर आ रहे हैं।  बॉबी देओल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अपनी बॉडी को शेप में लाने के लिए सलमान खान ने ही मोटिवेट किया था। बॉबी अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे। 

 सलमान अपनी फिट बॉडी की वजह से फेमस हैं। उम्र की इस दहलीज़ पर भी सलमान ने खुद को बहुत अच्छे तरीके से फिट रखा है। यही वजह है कि लड़कियां आज भी उनकी दीवानी हैं। सलमान फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज करते हैं। उन्होंने खुद इस बात को स्वीकार किया है कि अगर उन्हें  एक्सरसाइज करने के लिए दिन में समय न मिले, तो वो रात को एक्सरसाइज करते हैं। शूटिंग के दौरान भी वो एक्सरसाइज नहीं छोड़ते हैं। 

सलमान का डाइट प्लान

सलमान के अनुसार जिस तरह का भोजन हम करते हैं, वो हमारे शरीर के लिए उतनी ही अहमियत रकता है जितना कि वर्कआउट। यही वजह है कि सलमान सिर्फ एक्सरसाइज करने में ही नहीं बल्कि अपने खानपान पर भी ध्यान देते हैं। सलमान प्रोटीन वाली चीजें जैसे, मछली, अंडे का सफेद हिस्सा, मीट और दूध लेते हैं। वर्कआउट से पहले सलमान दो अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन शेक लेते हैं। वर्कआउट के बाद वो बादाम, ओट्स तीन अंडों का सफेद हिस्सा और प्रोटीन बार लेते हैं। उनके लंच में नॉन वेज में फ्राइड फिश, मटन होता है। इसके साथ वो खूब सारा सलाद और फल भी लेते हैं। उनके स्नैक्स में प्रोटीन बार और नट्स शामिल हैं। वो रात के खाने में सूप, चिकन या मछली और सब्जी खाते हैं।

यह भी पढ़ें- जबरदस्त डायलॉग और एक्शन से भरा सलमान की फिल्म रेस 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

सलमान खान का वर्कआउट प्लान

सलमान ने कई बार इस बात का खुलासा किया है कि उनकी परफेक्ट बॉडी और फिटनेस का राज है हार्ड वर्क है। उन्होंने कहा था कि डिसिपलिन और स्ट्रांग माइंड आपको मनचाही फिगर दिला सकता है। वो रोजाना जिम में 2 से 3 घंटे वर्कआउट करते हैं। वे सप्ताह में 6 दिन वर्कआउट करते हैं। वे तीन दिन लिफ्टिंग और तीन दिन कार्डियो करते हैं। सलमान कार्डियो सेशन 15 से 20 मिनट ट्रेडमिल करके शुरू करते हैं। इसके बाद ऐब्स रोल, ट्विस्ट, साइड प्लैंक इत्यादि करते हैं। संडे को सलमान आराम करते हैं। सलमान को साइकिल चलाना बहुत पसंद है। वे साइकिल से तीन घंटे की जर्नी करते हैं। वे वार्मअप में पुशअप्‍स, पुलअप्स, जंपिंग, स्केवेट्स करते हैं। वे कभी भी फूल बॉडी ट्रेनिंग नहीं करते हैं। वे खास बॉडी पार्ट्स की ट्रेनिंग करते हैं। सलमान खान बताते हैं कि वे बाइसेप्स, ट्राइसेप्स, एब्स, पैर और पीठ वाले हिस्सों पर ज्यादा ध्यान देते हैं। वे एक समय में कई बार सिट-अप्स और पुश-अप्स कर सकते हैं।

(फोटो- यू ट्यूब) 

टॅग्स :सलमान खानबॉबी देओलरेसफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

स्वास्थ्यगर्मी में एक्सरसाइज करना कितना सुरक्षित? जानिए जोखिम, सावधानियां और सही तरीका

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

स्वास्थ्य अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास