लाइव न्यूज़ :

ल्यूपिन, जायडस कैडिला, स्ट्राइड्स को अमेरिकी दवा नियामक से विभिन्न मंजूरियां मिलीं

By भाषा | Updated: March 30, 2020 15:21 IST

पार्किंसंस के इलाज के लिए उनकी जेनरिक दवा को यूएसएफडीए से अस्थाई मंजूरी मिल गई है

Open in App

प्रमुख दवा कंपनियों ल्यूपिन, जायडस कैडिला और स्ट्राइड्स फार्मा को अपने उत्पादों के लिए अमेरिकी दवा नियामक यूएसएफडीए से विभिन्न मंजूरियां मिली हैं। ल्यूपिन ने सोमवार को कहा कि उसे फ्लोरिडा में अपने इनहेलेशन शोध केंद्र के लिए अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से एक स्थापना निरीक्षण रिपोर्ट (ईआईआर) मिली है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि केंद्र का निरीक्षण अमेरिकी खाद्य एवं दवा प्रशासन (यूएसएफडीए) ने 19 फरवरी 2020 और 26 फरवरी 2020 के बीच किया।

यह निरीक्षण ब्रिटेन के स्वास्थ्य नियामक यूकेएमएचआरए की तरफ से किया गया। एक अन्य दवा कंपनी जायडस कैडिला ने शेयर बाजार को बताया कि उसे पार्किंसंस के इलाज के लिए उनकी जेनरिक दवा को यूएसएफडीए से अस्थाई मंजूरी मिल गई है। बयान में कहा गया कि समूह के पास अब 282 स्वीकृतियां हैं और उसने वित्त वर्ष 2003-04 में आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के बाद से अब तक 386 से अधिक नए दवा आवेदन दायर किए हैं। इसी तरह स्ट्राइड्स फार्मा साइंस लिमिटेड ने बताया कि कंपनी के बेंगलुरु स्थित प्रमुख संयंत्र केआरएस गार्डन को यूएसएफडीए से ईआईआर प्राप्त हुई है। 

टॅग्स :मेडिकल ट्रीटमेंटमेडिकल किटहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब