लाइव न्यूज़ :

क्या आपको है नॉर्मल फ्लू या हैं ओमीक्रोन से संक्रमित, पहचान के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स, जानें बचाव के तरीके

By आजाद खान | Updated: January 24, 2022 18:45 IST

वैरिएंट ओमीक्रोन के लक्षण 2-14 दिनों में पता चलता है। इससे इसकी पहचान मुश्किल हो जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देवैरिएंट ओमीक्रोन अब भारत में भी खतरनाक साबित हो रहा है। इसके लक्षण नॉर्मल फ्लू से काफी मिलते हैं।ओमीक्रोन से बचाव के लिए कोरोना वाले नियम ही फॉलो करें।

Corona Omicron Symptoms: कोरोना वायरस अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि उसका नया वैरिएंट ओमीक्रोन (Omicron Variant) ने भी भारत में दसतक दे दी है। इसका स्वरूप इतना बदल रहा है कि इसकी पहचान करने में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। यह वैरिएंट केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में काफी खतरनाक साबित हो रही है। इसके लक्षण भी काफी जटिल हो रहे हैं जिससे इसकी पहचान करना काफी मुश्किल हो जा रहा है। आम तौर पर इसमें तेज सर दर्द की शिकायत मिलती है जिससे यह पता चलता है कि इस वैरिएंट से संक्रमण हुआ है। वैसे तो इसके औ भी लक्षण है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि आप इस वैरिएंट से संक्रमित हैं। तो आइए हम ओमीक्रोन (Omicron Variant) के लक्षणों के बारे में जानते हैं और यह भी पता लगाने की कोशिश करेंगे कि इसके संक्रमण की पहचान कैसे होगी।

कोरोना ओमीक्रोन के लक्षण (Corona Omicron Symptoms)

आम तौर पर ओमीक्रोन और नॉर्मल फ्लू में कोई अंतर दिखाई नहीं देता है। लेकिन अगर आपको यह पता करना है कि यह एक नॉर्मल फ्लू है या ओमीक्रोन, तो ऐसे में आप इसका आसानी से पता लगा सकते हैं। आइए जानते है कि ओमीक्रोन के लक्षणों (Corona Omicron Symptoms) का कैसे हम पता लगा सकते हैं। 

-नॉर्मल फ्लू के लक्षण जल्दी दिखने लगते है, वहीं ओमीक्रोन के लक्षण दिखने में कुछ दिन लग जाते हैं।-नॉर्मल फ्लू तेजी से नहीं फैलता है, वहीं ओमीक्रोन बहुच ज्यादा संक्रामक और तेजी से फैलता है।-फ्लू की चपेट में आने के बाद आपको इसके लक्षण 3-4 दिनों में देखने को मिल जाते हैं, लेकिन ओमीक्रोन के लक्षण दिखने में 2-14 दिन लग जाते हैं।-फ्लू की चपेट में आने से सर दर्द तेजी से नहीं होता है, वहीं ओमीक्रोन का शिकार होने पर आपको तेज सर दर्द की शिकायत होती है। 

कोरोना ओमीक्रोन से बचाव के उपाय (Corona Omicron Protection)

कोरोना ओमीक्रोन से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जिससे आप ओमीक्रोन से बच सकते हैं। 

भीड़भाड़ वाले इलाके में मास्क पहनें।वैक्सीन की दोनों डोज लगवाएं।उचित दूरी के नियमों का पालन भी करें।खिड़कियों को खोलकर घरों को हवादार बनाएं।भीड़भाड़ वाले इलाके में जाने से बचें।संक्रमण का लक्षण दिखने पर कोरोना का टेस्ट जरूर करवाएं।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडविंटरविंटर फिटनेसभोजनडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

भारतPetrol, Diesel Prices Hiked: ईंधन के बढ़ते दामों का सीधा असर अब किचन के बजट पर? जानें फ्यूल रेट बढ़ने से क्या-क्या होगा महंगा

भारतJammu-Kashmir: ईद की तैयारियों को लेकर सरकार और नॉन-वेज डीलरों में मतभेद

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?