लाइव न्यूज़ :

हस्तमैथुन के दौरान इन 4 गलतियों से बचें, हो सकती है आफत

By उस्मान | Published: March 13, 2018 4:28 PM

ज्यादा आनंद लेने के चक्कर में आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इन बातों का रखें ध्यान।

Open in App

हस्तमैथुन कामुकता पर काबू पाने का एक सामान्य तरीका है। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही कर सकते हैं और दोनों के तरीके अलग-अलग होते हैं। यह काम बहुत सरल और सुरक्षित होना चाहिए. लेकिन विदेशी तकनीकों या विदेशी चीजों ने हस्तमैथुन रूटीन को पूरी तरह बदल दिया है. लोग इसके लिए अब केवल हाथ का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं बल्कि बोटल या किसी राउंड होल वाली चीजों का भी सहारा ले रहे हैं। कुछ लोग हस्तमैथुन के लिए कुछ गलत तरीके अपनाते हैं। उन्हें ऐसा लगता है कि इससे उन्हें ज्यादा आनंद मिलेगा। लेकिन ऐसा करना गलत है और इससे आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। इंडियन जर्नल ऑफ सर्जरी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, हस्तमैथुन के दौरान बोटल जैसी चीजों का इस्तेमाल करने से पेनिस उसमें फंस सकता है जिससे आपको एडिमा की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

जब कोई व्यक्ति सेक्सुअली उत्तेजित होने पर अपने प्राइवेट पार्ट को छूकर या रगड़कर खुद को संतुष्ट करने की कोशिश करता है, तो इस क्रिया को हस्तमैथुन कहा जाता है। यानी हस्तमैथुन अपनी कामुकता पर काबू पाने का एक सामान्य तरीका है। इसे पुरुष और महिलाएं दोनों ही कर सकते हैं और दोनों के तरीके अलग-अलग होते हैं। आपको हस्तमैथुन के दौरान भूलकर भी ये गलतियां नहीं करनी चाहिए।

1) लिंग को किसी बोटल या होल्स में न डालें

इंडियन जर्नल ऑफ सर्जरी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एक 27 साल के लड़के ने अपने लिंग को प्लास्टिक बोतल में डाल दिया जिससे उसमें फंसने के कारण उसका लिंग लगभग तीन गुना सूज गया। इसलिए आप कभी भी अपने लिंग को किसी अन्य चीज में डालें। 

2) तेजी से रगड़ें नहीं

कई बार लोग हस्तमैथुन करते हुए इतना उत्तेजित हो जाते हैं कि वे अपने लिंग को बहुत जल्दी-जल्दी और जोर से रगड़ने लगते हैं। ऐसा करने से आपके पेनिस में सूजन आ सकती है और तेज दर्द भी हो सकता है।  

यह भी पढ़ें- कंडोम पहनने के मामले में ये 6 बड़ी गलतियां कर बैठते हैं लड़के-लड़कियां 

3) जोर से दबाएं नहीं

कई लोग हस्तमैथुन करते समय लिंग को बहुत जोर से दबाने लगते हैं।  जर्नल ट्रामा एंड एक्यूट केयर सर्जरी में प्रकाशित एक शोध के अनुसार, दुनिया में लगभग 60 फीसदी लोगों के पेनिस में फ्रैक्चर गलत तरीके से हस्तमैथुन करने के कारण ही होता है।  

4) चलती कार में हस्तमैथुन ना करें

कैनेडियन यूरोलॉजिकल एसोसिएशन जर्नल द्वारा किया एक सर्वे के अनुसार, अधिकतर लोग कार में हस्तमैथुन करने की वजह से एक्सीडेंट के शिकार हो जाते हैं। ऐसा बिलकुल भी न करें बल्कि घर आकर आराम से हस्तमैथुन करें।

टॅग्स :सेक्सस्वास्थ्य मंत्री भारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियालाखों लोगों को मिली सेक्स वीडियो लीक करने की धमकी, इस स्मार्ट तरीके से मांगी जा रही है फिरौती

रिश्ते नातेपहली बार संबंध बनाने के बाद लड़कियों के शरीर में आते हैं ये खास बदलाव

स्वास्थ्यवैज्ञानिकों का दावा! शिलाजीत से ताकतवर ये चीज कमजोर पुरुषों के लिए वरदान, 3 दिन में दिखेगा असर

स्वास्थ्यमर्दाना कमजोरी दूर कर तेजी से यौन क्षमता बढ़ाती है ये सब्जी, खून की कमी भी होगी दूर

स्वास्थ्यडायबिटीज, खून की कमी, कमजोरी, और सेक्स समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी ये 6 चीजें

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यब्रेड, मक्खन और पनीर जैसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो हो जाएं सावधान, ICMR ने बताया सेहत के लिए खतरनाक

स्वास्थ्यHeatwave in Delhi NCR: गर्मी के कई अंगों पर पड़ते हैं नकारात्मक प्रभाव, जानिए खुद को कैसे रखें सुरक्षित

स्वास्थ्यनॉन-स्टिक कुकवेयर को लेकर ICMR ने जताई चिंता, हो सकती हैं थायरॉयड या कैंसर जैसी स्वास्थ्य समस्याएं, जानें इसके विकल्प के बारे में

स्वास्थ्यFSSAI ने दी चेतवानी, कहा- फलों को पकाने के लिए कैल्शियम कार्बाइड पैदा कर सकता है गंभीर स्वास्थ्य खतरे

स्वास्थ्यगर्म मौसम से बढ़ रहे हैं डायरिया के मामले, जानें कैसे रहें सुरक्षित