सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

By उस्मान | Published: March 6, 2018 05:36 PM2018-03-06T17:36:35+5:302018-03-06T17:36:35+5:30

इन सवालों के जवाब जानने के बाद आपको अपनी सेक्स लाइफ बेहतर बनाने और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिल सकती है।

Answers to teen girls top sex questions | सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

सेक्स से जुड़े 5 सवाल जिनका जवाब सभी लड़के-लड़कियों को पता होना चाहिए

पेनिस साइज कैसे बढ़ाया जा सकता है? बिस्तर पर देर तक टिकने के क्या उपाय हैं? सेक्स से जुड़े यह ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब अधिकतर लोग जानना चाहता है। खासकर युवा इस तरह के सवालों में ज्यादा दिलचस्पी रखते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ सवाल और उनका जवाब बता रहे हैं, जिन्हें आपको जानना जरूरी है। इससे आपको अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने और यौन संचारित रोगों से बचने में मदद मिल सकती है।   

1) सवाल- जिस तरह पुरुषों को वीर्य स्खलित (ejaculate) होता है, क्या महिलाओं को भी होता है? 
जवाब- महिलाओं को भी ऐसा होता है लेकिन उन्हें वीर्य स्खलित नहीं होता है। कुछ महिलाओं को ऑर्गैज्म के दौरान एक साफ तरह पदार्थ स्खलित होता है लेकिन यह सामान्य नहीं है।

 

2) सवाल- अगर कोई कंडोम का इस्तेमाल करता है, तो उसे गोलियां लेने की जरूरत नहीं होती है? 
जवाब- अगर आप कंडोम का सही तरह इस्तेमाल करते हैं और वो यौन संबंध के दौरान फटता नहीं है, तो आपको ओरल गोलियां लेने की जरूरत नहीं है।  

यह भी पढ़ें- क्या आपकी गर्लफ्रेंड भी है ऐसी, तो 'लकी' हैं आप

3) सवाल- लड़की को असुरक्षित यौन संबंध के बाद केवल एक गोली लेनी है चाहिए उसे नियमित आधार पर गोली नहीं खानी चाहिए, क्या यह सही है? 
जवाब- एमरजेंसी पिल असुरक्षित यौन संबंध के 24-72 घंटे के भीतर लेनी चाहिए। यह गोली की प्रभावशीलता पर निर्भर करता है। कुछ ऐसी गोलियां भी हैं, जिनका सेवन गर्भधारण को रोकने के लिए नियमित रूप से किया जाता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि गोलियां गर्भधारण को रोक सकती हैं एचआईवी / एड्स या अन्य एसटीडी को नहीं। 

4) सवाल- क्या पीरियड्स के दौरान सुरक्षित तरीके से यौन संबंध बनाया जा सकता है? 
जवाब- ऐसा हो सकता है क्योंकि इस दौरान प्रेगनेंसी का खतरा लगभग जीरो होता है। हालांकि कुछ महिलाओं के लिए यह एक दर्दनाक समय हो सकता है और वे ऐंठन से पीड़ित होती हैं इसलिए सेक्स का ख्याल उनके दिमाग में नहीं आता है। 

यह भी पढ़ें: ये 7 इशारे देखते ही समझ जाएं कि वो आपको 'किस' करना चाहती है, लेकिन...

5) सवाल- क्या ओरल या एनल सेक्स से एचआईवी हो सकता है? 
जवाब- वैजाइनल सेक्स कि तुलना में ओरल सेक्स से ट्रांसमिशन का खतरा कम होता है। लेकिन अनप्रोटेक्टेड एनल सेक्स के जरिए इसका अधिक खतरा होता है। इसलिए यौन संबंध के दौरान हमेशा कंडोम का इस्तेमाल करें। 

Web Title: Answers to teen girls top sex questions

स्वास्थ्य से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे