डायबिटीज, खून की कमी, कमजोरी, और सेक्स समस्याओं से छुटकारा दिलाएगी ये 6 चीजें

By संदीप दाहिमा | Published: October 5, 2019 07:25 AM2019-10-05T07:25:21+5:302019-10-05T07:25:21+5:30

Next

स्वस्थ रहने के लिए केवल पौष्टिक चीजों का सेवन ही काफी नहीं है बल्कि खानेपीने से जुड़े कुछ अहम नियमों का पालन भी जरूरी है, हम आपको कुछ चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें एकसाथ खाने से आपकी सेहत को ज्यादा फायदा होता है।

यह दोनों ही चीजें शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार हैं और दोनों चीजें सेहत को अलग-अलग तरीके से फायदा पहुंचाती हैं। लेकिन दोनों को एक साथ खाने से आपको और ज्यादा फायदा हो सकता है। दही और केले का सेवन अगर आप वर्कआउट के बाद करते है तो इससे मसल्स मजबूत बनती हैं। यह एमिनो एसिड और ग्लूकोज की तरह काम करता है जिससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत बनती हैं।

इन चीजों को एक साथ खाने से शरीर में आयरन की कमी से दिमाग और मसल्स पर पड़ने वाले प्रभाव से छुटकारा मिलता है। अगर आप नॉन वेज चीजों से मिलने वाले आयरन को आसानी से अवशोषित करना चाहते है, तो आप विटामिन सी, संतरे, टमाटर और जामुन जैसी चीजों का सेवन कर सकतें है।

ग्रीन टी और लेमन जूस दोनों ही ऐसे पेय पेय पदार्थ है जिनमे भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में जमा गंदगी को बहार निकलने में मदद करते है। जिससे हमारी बॉडी के इम्युनिटी सिस्टम को एनर्जी मिलती है। एक अध्ययन के अनुसार, इससे कार्डियोवैस्कुलर जैसी बीमारी होने की संभावना बहुत कम देखी गई है। इस दोनों पदार्थों का सेवन करने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है।

एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग तीन प्रकार के तले हुए अंडे के साथ सलाद खाना पसंद करते है, उन्हें अधिक कैरोटीनॉयड शामिल लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा कम होता है।

केला वजन घटाने, मोटापा को कम करने, कब्ज, एनीमिया, पीलिया, गठिया और मूत्र संबंधी विकार जैसे रोगों के इलाज में सहायक है। इसके अलावा केले में कोई फैट नहीं होता है और एक केले से आपको लगभग 90 कैलोरी मिलती है। यह फाइबर होने के वजह से इसे खाने के बाद आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। पालक प्रोटीन का अच्छा स्रोत है जो मानव शरीर द्वारा एमिनो एसिड में एंजाइमों द्वारा आसानी से टूट जाता है। ये प्रोटीन मसल्स को बढ़ाने में मदद करते हैं।

नींबू के रस में एक सक्रिय घटक होता है जिसे साइट्रिक एसिड कहा जाता है, जिसे आमतौर पर क्लीजिंग एजेंट के रूप में उपयोग किया जाता है क्योंकि इसमें शक्तिशाली एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। शहद में आवश्यक मात्रा में आवश्यक विटामिन और मिनरल्स होते हैं, जिनमें रिबोफाल्विन, आयरन, जिंक, विटामिन बी 6 और डाइटरी फाइबर शामिल हैं।