लाइव न्यूज़ :

नस पर नस चढ़ जाये तो तुरंत करें ये 12 काम, मिनटों में मिलेगा दर्द से छुटकारा

By उस्मान | Updated: November 18, 2019 15:06 IST

नस चढ़ने से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता हैं, जिसके कारण असहनीय दर्द होता है।

Open in App

नस चढ़ना एक आम समस्‍या है। बहुत से लोगों के साथ अक्‍सर होता है कि रात को सोते समय या फिर बैठे-बैठे अचानक पैर या कमर में नस पर नस चढ़ जाती है। नस चढ़ने से मांसपेशियों में खिंचाव महसूस होता हैं, जिसके कारण असहनीय दर्द होता है। कई बार इसके कारण सूजन भी आ जाती है और पीड़ित का चलना-फिरना यहां तक कि उठना-बैठना भी हराम हो जाता है। कई बार नस चढ़ने पर कोई दवा या मलहम भी काम नहीं करता। 

नस चढ़ने के कारण

वेबएमडी के अनुसार, नस चढ़ने के कई कारण हैं जिनमें मुख्यतः पैरों में रक्त संचार का खराब होना, व्यायाम करते समय काफ मसल्स पर बहुत भार पड़ना, स्ट्रेचिंग की कमी, ज्यादातर समय गर्म तापमान में रहना, मांसपेशियों की थकान, डिहाइड्रेशन, मैग्नीशियम या पोटेशियम की कमी, रीढ़ की हड्डी में चोट, गर्दन या पीठ में नर्व पिन और गुर्दे की बीमारी शामिल हैं। इनके अलावा डायबिटीज, अधिक शराब पीना, किसी बिमारी के कारण कमजोरी, कम भोजन या पौष्टिक भोजन ना लेने से भी नस पर नस चढ़ जाती है।

एक्सपर्ट के अनुसार, गलत तरीके से बैठना,-उठना, सोफे या बेड पर अर्ध लेटी अवस्था में ज्यादा देर तक रहना, उलटे सोना, दो–दो सिरहाने रख कर सोना, बेड पर बैठ कर ज्यादा देर तक लैपटॉप या मोबाइल का इस्तेमाल करना, ज्यादा सफर करना, ज्यादा टाइम तक खड़े रहना या जायदा देर तक एक ही अवस्था में बैठे रहना आदि भी इसके कुछ कारण हैं।

नस चढ़ने की समस्या से ऐसे पायें राहत

- इसके लिए आप स्ट्रेचिंग कर सकते हैं। अपने शरीर का वजन प्रभावित पैर पर रखें और अपने घुटने को थोड़ा मोड़ लें। या, अपने पैर को सीधा करके बैठें या लेट जाएं और अपने पैर के शीर्ष को अपने सिर की ओर खींचें।

- दूसरा तरीका यह है कि अपने आप को स्थिर करने के लिए एक कुर्सी पर पकड़ें और अपने पैर को अपने नितंब की ओर वापस खींच लें।

- आप प्रभावित हिस्से की बर्फ से मसाज कर सकते हैं या फिर नमक के पानी से बाथ ले सकते हैं। 

- सोते समय पैरों के नीचे मोटा तकिया रखकर सोएं तथा पैरों को ऊंचाई पर रखें।

- धीरे-धीरे ऐंठन वाली पेशियों, तंतुओं पर खिंचाव दें, आहिस्ता से मालिश करें।

- वेरीकोज वेन के लिए पैरों को ऊंचाई पर रखे, पैर में इलास्टिक पट्टी बांधे जिससे पैरों में खून जमा न हो पाए।

- शराब, तंबाकू, सिगरेट, नशीले तत्वों का सेवन नहीं करें।

- सही नाप के आरामदायक, मुलायम जूते पहनें।

- अपना वजन घटाएं। रोज सैर पर जाएं या जॉग करें। इससे टांगों की नसें मजबूत होती हैं। 

- विटामिन और मैग्नीशियम से भरपूर चीजों का खूब सेवन करें और पर्याप्त पानी पियें। 

- भोजन में नीबू-पानी, नारियल-पानी, फलों, विशेषकर मौसमी, अनार, सेब, पपीता केला आदि शामिल करें। 

- सब्जियों में पालक, टमाटर, सलाद, फलियां, आलू, गाजर आदि का खूब सेवन करें। 

- दिन में 2-3 अखरोट, 2-5 पिस्ता, 5-10 बादाम, 5-10 किशमिश खायें और इसके अलावा देशी का उपयोग करना चाहिए। 

डॉक्टर के पास कब जाएं?

ज्यादातर मामलों में, आप खुद एक पैर की ऐंठन का ख्याल रख सकते हैं। इस तरह की ऐंठन कुछ मिनटों में खत्म हो जाती है। लेकिन अगर आप अक्सर और बिना किसी स्पष्ट यह समस्या होती रहती है, तो आपको तुरंत डॉक्टर से मिलना चाहिए।

टॅग्स :हेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंटघरेलू नुस्खेडाइट टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब