लाइव न्यूज़ :

इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बेड नहीं मिला?, जदयू विधायक आदित्य कुमार ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा- 2400 नए बेड जल्द

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2026 17:04 IST

सत्ताधारी दल के कुछ विधायकों ने भी प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी। संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को ईर्ष्या हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआदित्य कुमार ने आईजीआईएमएस में विधायक कोटा की मांग उठाई।आईजीआईएमएस में जल्द ही 2400 नए बेड जोड़े जाएंगे।चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आईजीआईएमएस) को लेकर बिहार विधानसभा में सवाल-जवाब के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, प्रश्नकाल के दौरान जदयू विधायक आदित्य कुमार ने संस्थान में मरीजों को बेड नहीं मिलने की समस्या उठाते हुए सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि कई बार उनके क्षेत्र से गंभीर मरीजों को आईजीआईएमएस रेफर किया जाता है, लेकिन वहां पहुंचने पर बेड उपलब्ध नहीं होने की बात कह दी जाती है। विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि जब मरीज या परिजन उन्हें फोन करते हैं और वे खुद संस्थान के निदेशक से संपर्क करते हैं, तब भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता। यहां तक कि लेटरहेड पर लिखित अनुशंसा के बावजूद मरीजों को सुविधा नहीं मिल पाती। आदित्य कुमार ने आईजीआईएमएस में विधायक कोटा की मांग उठाई।

इस पर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने जवाब देते हुए कहा कि जब बेड खाली रहेंगे तभी मरीजों को जगह मिलेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विधायकों के आग्रहों को प्राथमिकता से देखा जाता है। मंत्री ने यह भरोसा दिलाया कि आईजीआईएमएस में जल्द ही 2400 नए बेड जोड़े जाएंगे।

लेकिन बहस के दौरान राजद विधायक चन्द्रशेखर ने सवाल उठाया कि एम्स पटना में विधायकों को कुछ विशेष सुविधाएं मिलती हैं, तो क्या आईजीआईएमएस में भी बिहार के विधायकों के लिए ऐसी व्यवस्था संभव होगी? इस पर मंगल पांडेय ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि “चन्द्रशेखर जी हर महीने पैरवी करते हैं।

सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक उनकी पैरवी सुनता हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि फोन पर जो कहा जाता है, उसे सदन में बोलने से राजद को बुरा लग सकता है। इसके बाद सत्ताधारी दल के कुछ विधायकों ने भी प्राथमिकता दिए जाने की मांग रखी। इस पर संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि सत्ताधारी दल के सदस्यों को ईर्ष्या हो रही है।

बहस के बीच माहौल तब हल्का हो गया जब राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मजाकिया अंदाज में कहा कि “चन्द्रशेखर जी के पास भाभी जी का नंबर तो नहीं? क्योंकि हमारी तो सुनी नहीं जाती।” मंगल पांडेय ने कहा कि आईजीआईएमएस बिहार का गौरवशाली संस्थान है और पिछले कुछ वर्षों में इसका व्यापक विस्तार हुआ है।

उन्होंने बताया कि पहले यह अस्पताल लगभग 600 बेड का था, जिसे बढ़ाकर अब 2000 बेड का कर दिया गया है। साथ ही जल्द ही 1450 अतिरिक्त बेड और जोड़े जाने की योजना है। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मंत्री ने यह भी जानकारी दी कि परिसर में 500 बेड और 1200 बेड के दो नए अस्पताल भवन निर्माणाधीन हैं, जिससे आने वाले समय में मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। हालांकि मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी समय सभी बेड भरे हों, तो तत्काल व्यवस्था करना संभव नहीं होता।

उन्होंने कहा कि जहां भी बेड खाली रहेगा, वहां मरीजों को जरूर भर्ती किया जाएगा। मंगल पांडेय ने सदन को आश्वस्त किया कि जनप्रतिनिधियों की चिंताओं को गंभीरता से लिया जा रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

टॅग्स :बिहारपटनाBihar BJPHealth and Education Department
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?