लाइव न्यूज़ :

गर्मियों में मुंह और प्राइवेट पार्ट्स में होने वाले दर्दनाक घावों को जड़ से साफ कर सकती हैं ये 8 चीजें

By उस्मान | Updated: March 30, 2019 11:29 IST

Open in App

हर्पीस एक वायरस है जो आपके मुंह और जननांगों में घाव का कारण बन सकता है। यह किसी को भी हो सकता है। यह काफी दर्दनाक होता है लेकिन इससे आमतौर पर गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं नहीं होती हैं। यह एक तरह का इन्फेक्शन है, जो हर्प्स सिंप्लेक्स नामक वायरस से होता है। जब यह शरीर के संपर्क में आता है, तो आसानी से त्वचा की निचली सतह या खून में प्रवेश कर जाता है और इन्फेक्शन फैला देता है। यह शरीर में अलग-अलग जगहों पर हो सकता है जैसे-मुंह के अंदर, चेहरे पर, जेनाइटल एरिया में। चलिए जानते हैं इससे निजात पाने के घरेलू नुस्खे।  1) बेकिंग सोडा इसके लिए 1 चम्मच बेकिंग सोडा, 2 चम्मच पानी और कॉटन बॉल चाहिए। बेकिंग सोडा को पानी में घोल लें फिर कॉटन बॉल को उसमे अच्छे से घोलें और इन्फेक्टेड एरिया पर लगाएं। इन्फेक्शन से बचने के लिए हर बार अलग कॉटन बॉल का इस्तेमाल करें। इसे दिन में 3 से 4 बार करें।

2) एलोवेरा जेल एलोवेरा की पत्ती में से साफ हाथों से एलोवेरा जेल निकालें और उसे इन्फेक्टेड एरिया पर लगाएं और सूखने दें। ऐसा दिन में तीन बार करें।  

3) ऑलिव ऑयल इसके लिए एक कप ऑलिव ऑयल, 10 बूंद लैवेंडर ऑयल, 2  चम्मच बीजवैक्स और कॉटन बॉल चाहिए। ऑलिव ऑयल में लैवेंडर ऑयल और बीजवैक्स मिलाकर गर्म करें और ठंडा होने के बाद उसे इन्फेक्टेड एरिया पर लगाएं। एसा दिन में 3 से 4 बार करें।    

4) ग्रीन टी ग्रीन टी की बैग या पत्ती लें उसे एक कप गरम पानी में कुछ देर छोड़ दें। फिर उसमे फ्लेवर के लिए शहद या लेमन जूस मिलाएं। इसे दिन में 3 या 4 बार पिएं।

5) एप्सॉम सॉल्ट एक कप एप्सॉम सॉल्ट को बाथ टब में मिलाएं और उसमें 15 मिनट बैठें। उसके बाद नहा लें। इसे दिन में दो बार दोहराएं।

6) शहद शहद को प्रभावित हिस्से पर लगाकर 5-7 मिनट तक छोड़ दें और फिर धो लें। दिन में 2 बार ऐसा करें। शहद में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण सूजन और खुजली को कम करता है और छाले को भी कम करता है।

7) अदरकअदरक के टुकड़े को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं आपको आराम महसूस होगा या फिर आप अदरक को खाली पेट भी खा सकते हैं। अदरक में एंटीसेप्टिक और हिलिंग इफेक्ट होते हैं जो वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं।

8) लेमन बामलेमन बाम इस तरह के दर्दनाक छालों के लिए एक प्रभावी हर्बल उपचार है। इसमें कुछ हर्बल अर्क होते हैं जो उनके उपचार और एंटी-बैक्टीरियल गुणों के लिए जाने जाते हैं। नियमित रूप से लगाने से जल्दी राहत पाई जा सकती है। इसके लिए प्रभावित हिस्से पर दिन में कई बार लगाएं।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सघरेलू नुस्खेहेल्थी फूडमेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यWorld Hearing Day: जम्‍मू कश्‍मीर में सुनने की क्षमता में बढ़ती कमी पर विशेषज्ञों ने जताई चिंता, जानें वजह

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार