लाइव न्यूज़ :

प्रेगनेंसी में इन फलों को खाने से मिलते हैं ढेरों फायदे

By गुलनीत कौर | Updated: March 29, 2018 13:29 IST

प्रेगनेंसी में मीठा खाने की अधिक क्रेविंग हो तो चॉकलेट या अन्य बाजारी मीठे की जगह आम का सेवन करना चाहिए।

Open in App

प्रेगनेंसी के दौरान हर गर्भवती को यह सलाह दी जाती है कि वह सेहतमंद आहार ले, भरपूर आराम करे और अपने और अपने होने वाले शिशु का ख्याल रखे। लेकिन बात जब खाने-पीने की और हेल्दी डाइट की आती है तो हर प्रेग्नेंट महिला यह जानना चाहती है कि उसे क्या खाना है और क्या बिलकुल भी नहीं खाना है। डाइट में तीनों समय (सुबह, दोपहर और रात में) का खाना पौष्टिक हो और समय पर किया जाए इस बात का हर गर्भवती को ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि प्रेगनेंसी के दौरान किन फलों का सेवन करें और इनसे क्या लाभ मिलता है।

1. केला

प्रेगनेंसी में फलों के सेवन की बात की जाए तो लिस्ट में सबसे पहले आता है केला। केला पोटैशियम से भरपूर होता है, साथ ही इसके सेवन से बॉडी में कैल्शियम की मात्रा भी बनी रहती है। प्रेगनेंसी में केला खाने से पेट में बार-बार होने वाले दर्द और थकान से राहत मिलती है।

2. संतरा

विटामिन-सी से भरपूर संतरा फाइबर से भी लैस होता है। इसके सेवन से गर्भवती को एनर्जी मिलती है, उसकी बॉडी हाइड्रेट रहती है और वह मानसिक और शारीरिक रूप से फ्रेश रहती है। संतरा में विटामिन-सी के अलावा आयरन की भी भरपूर मात्रा होती है, जो कि एक गर्भवती के लिए आवश्यक तत्व है।

3. सेब

सेब में विटामिन-सी, ए, ई, दी और जिंक भी होता है। इसके अलावा यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भी भरपूर होता है। गर्भवती द्वारा प्रेगनेंसी में रोजाना एक सेब के सेवन से बेबी ग्रोथ में मदद मिलती है। होने वाला शिशु कई प्रकार से संक्रमों से बचा रहता है। प्रेगनेंसी में सेब के नियमित सेवन से शिशु का अस्थमा और एक्जिमा जैसी घातक बीमारियों से भी बचाव होता है। प्रेगनेंसी में सेब खाने से पाचन क्षमता भी मजबूत बनती है।

4. तरबूज

प्रेगनेंसी में गर्भवती की बॉडी में पानी की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में केवल पानी पीना ही इसका उपाय नहीं बन सकता है। इसके लिए डॉक्टर रसीले और उन फलों के सेवन की सलाह देते हैं जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है। इसलिए प्रेगनेंसी के दौरान गर्भवती को तरबूज का सेवन जरूर करना चाहिए। यह बॉडी को हाइड्रेट करेगा और इसमें विटामिन, मैग्नीशियम और पोटैशियम के होने से थकान से भी राहत मिलती है।

5. एप्रीकॉट

क्षेत्रीय भाषा में खुबानी और अंग्रेजी में एप्रीकॉट, इस फल में विभिन्न विटामिन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम के तत्व होते हैं। इसे खाने से शरीर में खून की मात्रा बनी रहती है जो कि गर्भवती के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

6. अंगूर

फोलेट, फ्रुक्टोस और विभिन्न प्रकार के विटामिन से युक्त होते हैं अंगूर। इन्हें खाने से पाचन शक्ति मजबूत रहती है और प्रेगनेंसी के दौरान पेट में होने वाले निरंतर दर्द से भी राहत मिलती है।

7. आम

आम में आयरन, विटामिन-सी, ए, बी6, पोटैशियम, फोलेट और कई सारे पोषक तत्व होते हैं। इसे खाने से प्रेग्नेंट महिला को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकाने जैसी परेशानी को कम करने में भी मदद मिलती है। वे प्रेग्नेंट महिलाएं जिन्हें प्रेगनेंसी में मीठा खाने की क्रेविंग सबसे अधिक होती हैं उन्हें चॉकलेट या अन्य बाजारी मीठे की जगह आम का सेवन करना चाहिए। यह मीठे की मनाग भी पूरी करेगा और सेहत के लिए भी लाभदायक है।

फोटो: पी एक्स हियर, विकिमीडिया कॉमन्स, फ्लिकर

टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना