लाइव न्यूज़ :

Healthy Diet Tips: ऐसे लोगों के लिए जहर के समान है आलू, गलती से भी न खायें

By उस्मान | Updated: August 26, 2019 13:57 IST

Healthy Diet Tips: सही मात्रा और तरीके से सेवन करने पर आलू सेहत के लिए एक फायदेमंद है लेकिन डायबिटीज, बीपी और अपच से जुड़ीं बीमारियों से पीड़ित लोगों को इसके सेवन से बचना चाहिए, जानिये क्यों.

Open in App

आलू के बिना किसी भी सब्‍जी का स्वाद अधूरा है। यही वजह है कि लगभग हर सब्‍जी में आलू जरूर डाला जाता है। सही मात्रा और तरीके से सेवन करने पर आलू सेहत के लिए एक फायदेमंद सब्जी है। कुछ लोग इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी मानते हैं क्योंकि इसमें स्टार्च की मात्रा अधिक होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि आलू को फ्राई करके खाने पर यह आपको बीमार कर सकता है। 

सेहत के नजरिये से देखें तो आलू में विभिन्न पोषक तत्व पाए जाते हैं। एक मध्यम आलू में कैलोरी-168, फैट- 0 ग्राम, प्रोटीन- 5 ग्राम, कार्ब्स- 37 ग्राम, फाइबर- 4 ग्राम, सोडियम- 24 मिलीग्राम, विटामिन सी- 37%, विटामिन बी 6- 31%, पोटेशियम- 27% और मैंगनीज- 20% होता है। इसके अलावा आलू एंटीओक्सिडेंट का भी एक बेहतर स्रोत है। 

आलू खाने के फायदे

- आलू में मैग्नीशियम होता है जिस वजह से यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है- इसमें कार्बोहाइड्रेट होने से यह पाचनतंत्र के लिए बेहतर है- आलू में मौजूद विटामिन, कैल्शियम और मैग्नीशियम गठिया रोगियों के लिए फायदेमंद हैं- इसके विटामिन सी, पोटेशियम, विटामिन-बी6 जैसे पोषक तत्व आंत और पाचन तंत्र में हुई सूजन को कम करते हैं

आलू खाने के नुकसान

विभिन्न फायदे होने के अलावा आलू के कई नुकसान भी हैं। वजन कम करने वाले लोगों को आलू से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज के मरीजों को भी आलू से दूरी बनाए रखनी चाहिए। आलू को डीप फ्राई करके खाना सेहत के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता है। 

1) डायबिटीज के मरीजअगर आप शुगर के मरीज हैं तो आलू से तौबा करें। आलू में ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिससे शरीर में ग्लूकोज की मात्रा में बढ़ोतरी होती है। शरीर में शुगर का लेवल न बढ़े इसके लिए जरूरी है कि आलू का सेवन न किया जाए।

2) ब्लड प्रेशर के रोगीआलू आपके ब्लड प्रेशर लेवल को बढ़ा सकता है। रिसर्च के मुताबिक हफ्ते में चार या उससे ज्यादा बार आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ जाता है। जरूरी है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचाव के लिए आलू का सेवन न करें या कम करें।

3) एसिडिटी से पीड़ित न खाएं आलूआलू खाने से गैस की समस्या होने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर आपको गैस होती है तो इस बात ध्यान रखें कि आप खाने में आलू का इस्तेमाल कम करें। रोज आलू खाने से या अधिक फैट वाले आलू खाने से गैस की समस्या होती है।

4) वजन बढ़ा सकता है आलूआलू वजन बढ़ाने का काम करता है। यह उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया साबित हो सकता है, जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं, लेकिन इसके विपरीत अगर आप वजन कम करना चाहते हैं और पतला होना चाहते हैं तो आलू से आपको नुकसान हो सकता है।

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडाइट टिप्सडायबिटीजवजन घटाएं
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?