लाइव न्यूज़ :

प्रेग्नेंट महिला के नाश्ते में किसी भी कीमत पर होनी चाहिए ये चीजें

By गुलनीत कौर | Published: March 27, 2018 7:40 AM

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रियतमा श्रीवास्तव का कहना है कि एक प्रेग्नेंट महिला को हर डेढ़ घंटे में कुछ ना कुछ खाते-पीते रहना चाहिए।

Open in App

प्रेगनेंसी से पहले आप भले ही अपनी डाइट को लेकर बहुत जागरूक न हों लेकिन एक बार प्रेगनेंसी कंसीव करने के बाद हर गर्भवती को अपनी डाइट को लेकर सीरियस हो जाना चाहिए। ये कहना है न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रियतमा श्रीवास्तव का। प्रियतमा कई सालों से महिलाओं को विशेष डाइट सजेस्ट करती आ रही हैं। प्रियतमा कहती हैं कि प्रेग्नेंट महिला को सुबह से लेकर रात तक प्रॉपर डाइट फॉलो करनी चाहिए। आजकल कई महिलाएं इसके लिए डायटीशियन या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह लेती हैं लेकिन अगर आपको यह पता चल जाए कि खाने में किन-किन चीजों की जरूरत होती है तो हर गर्भवती अपनी डाइट का ख्याल खुद रख सकती है। इसके लिए 24 घंटे एक्सपर्ट की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

हरियाणा में बीते कई वर्षों से प्रैक्टिस कर रही न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रियतमा श्रीवास्तव का कहना है कि एक प्रेग्नेंट महिला को हर 1.5 घंटे में कुछ ना कुछ खाते-पीते रहना चाहिए। चूकी प्रेगनेंसी में तबियत बार-बार बिगड़ती है, मूड बदलता है, कुछ खाने का मन नहीं होता है ऐसे में जब भी खाएं तो हाई कैलोरी फूड ही लें। ताकि एक ही बार में जरूरी पौष्टिक तत्व बॉडी में जा सकें।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी के पहले हफ्ते में महिलाओं के शरीर में आते हैं ऐसे बदलाव

प्रियतमा बताती हैं कि प्रेग्नेंट महिला की डाइट में प्रोटीन की भरपूर मात्रा का होना बहुत जरूरी है। इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन-डी, फाइबर युक्त भोजन करना चाहिए। प्रेगनेंसी में अमूमन सभी महिलाओं को सुबह उठने में दिक्कत होती है और उठने के बाद तबियत सही नहीं लगती है जिसे साइंस की भाषा में 'मॉर्निंग सिकनेस' कहा जाता है। ऐसे में कुछ खाने-पीने का मन भी नहीं करता है। इसलिए सुबह का पहला नाश्ता ऐसा होना चाहिए जिससे इंस्टेंट एनर्जी भी मिले और अधिक से अधिक कालोएरी बॉडी में जाए। चलिए आपको विस्तार से बताते हैं कि प्रेग्नेंट महिला को सुबह के नाश्ते में क्या-क्या खाना चाहिए:

दूध और डेयरी उत्पाद

गर्भवती महिला को सुबह के नाश्ते में दूध या दूध से बनी चीजों का जैसे कि दही, छाछ, पनीर आदि का सेवन जरूर करना चाहिए। इन चीजों में कैल्शियम और प्रोटीन की भरपूर मात्रा होती है जो सुबह की मॉर्निंग सिकनेस को तो दूर करती ही है, साथ ही इंस्टेंट एनर्जी भी देती हैं।

रसीले फल या जूस

प्रेगनेंसी में कई बार कुछ खाने का मन नहीं होता है, एल्किन फल ऐसी चीज है जिसे जरूर खाना चाहिए। यदि फल कहने का मन ना हो तो फलों का जूस पियें। फलों में सेब, संतरा, अनार, मौसमी, आदि फलों को लिस्ट में शामिल करें।

अनाज

प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम का स्रोत होते हैं साबुत अनाज। इनका नियमित सेवन करने से प्रेग्नेंट महिला की बॉडी में एनर्जी बनी रहती है और जन्म से पहले ही शिशु कई सारी बीमारियों से लड़ने में शारीरिक रूप से सक्षम हो जाता है। अनाज में भी प्रियतमा बताती हैं कि कुछ लोग प्रेगनेंसी में 'स्प्राउट्स' खाने पर जोर देते हैं। लेकिन गर्भवती को हमेशा स्टीम किए हुए यानी उबले हुए स्प्राउट्स खाने चाहिए। साधारण स्प्राउट्स खाने से उसके पेट में गैस बन सकती है जो उसे दिन भर परेशान कर सकती है।

यह भी पढ़ें: प्रेगनेंसी में जरूर करें मछली के तेल का सेवन, होने वाली संतान को मिलेगा ये लाभ

अंडा

शरीर में कैल्शियम और कैलोरी दोनों की जरूरत को पोरा करने के लिए रोजाना की डाइट में अंडा शामिल करना चाहिए। और प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण आहार है। उबला हुआ अंडा या ऑमलेट दोनों खा सकती हैं।

पानी

यह एक ऐसी चीज है जिसके लिए हर प्रेग्नेंट महिला को सीरियस हो जाना चाहिए। न्यूट्रिशन एक्सपर्ट प्रियतमा के अनुसार प्रेग्नेंट महिला को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए और केवल फिल्टर पानी ही पिये। अगर घर से बाहर जा रही हैं तो अपना पानी साथ लेकर जाएं। केवल गलत पानी पीने के कारण ही हमें अनेकों बीमारियों हो जाती हैं इसलिए गर्भवती को साफ पानी ही पीना चाहिए।

फोटो: विकिमीडिया कॉमन्स, पिक्सा-बे, फॅमिली डॉक्टर डॉट ओआरजी

टॅग्स :गर्भावस्थाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडबच्चों का विकासफूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यBenefits Of Flaxseed: अलसी से बढ़ता है पुरुषों का स्पर्म काउंट, आयुर्वेदिक में हजारों वर्षों से हो रहा अलसी का उपयोग, जानिए इसके फायदे

स्वास्थ्यअगर एक बार पड़ चुका हो दिल का दौरा तो इन बातों का रखें ध्यान, जानिए क्या करें और क्या न करें

स्वास्थ्यपीठ दर्द और लोवर बैक पेन से मिलेगी राहत, आजमाएं ये सुरक्षित घरेलू उपचार

स्वास्थ्यनींबू के रस के ये फायदे जरूर जानना चाहिए, कई बीमारियों से लड़ने में भी मदद कर सकता है

स्वास्थ्यBenefits Of Clovel: पुरुषों के लिए बहुत गुणकारी है लौंग, कई समस्याओं को करता है दूर, आज जान लीजिए अपने फायदे की बात

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यHeart Attack: कैसे पता चलेगा 'दिल का दौरा', क्या हैं इसके लक्षण, जानिए क्या कहता है WHO

स्वास्थ्यCOVID-19 Update: एक दिन में कोविड-19 के 120 नए मामले, वायरस से दिल्ली में एक की मौत, जानें हालात

स्वास्थ्यSuperfoods For breakfast: सुबह के नाश्ते में शामिल करें ये सुपरफूड्स, खाली पेट सेवन करने से मिलेगी दिन भर एनर्जी

स्वास्थ्यशरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय, बीमारियों से लड़ने की क्षमता मजबूत होगी

स्वास्थ्यBenefits Of Onion: सिर के झड़ते बालों को रोकिये, बनाइये बालों को स्वस्थ्य, घना और मजबूत बस एक प्याज से