लाइव न्यूज़ :

पनीर, मक्खन और दूध जैसी फैट वाली चीजों से नहीं बढ़ता हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का खतरा

By उस्मान | Updated: July 13, 2018 13:54 IST

अगर आप भी दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

Open in App

दिल के रोगों का फैलाव बड़ी तेजी के साथ हो रहा है। खासकर भारत जैसे विकासशील देशो में यह बीमारी हर साल लाखो लोगों की जान ले लेती है। लगातार ब्लड प्रेशर बने रहने से हृदय में अतिरिक्त दबाव बना रहता है जिससे हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। इसके अलावा डायबिटीज भी ह्रदय रोगों को बढ़ाने वाला तथा उसको और भी ज्यादा विकराल बना देता है। ऐसा माना जाता है कि डेयरी प्रोडक्ट्स से दिल से जुड़ी संबंधी समस्याओं का खतरा होता है लेकिन अगर आप भी दिल से जुड़ी बीमारियों के शिकार हैं तो आपको डेयरी प्रोडक्ट्स को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। 

वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि विशुद्ध रूप से दूध से बने उत्पाद जैसे पनीर, मक्खन या पूरी तरह वसा युक्त दूध, ह्रदय रोग या दिल का दौरा पड़ने के कारण असमय होने वाली मृत्यु के जोखिम को नहीं बढ़ाते हैं।

यह है डायबिटीज और हृदय रोग से बचने का सबसे आसान उपाय

 एक नए अध्ययन में दुध युक्त उत्पादों के वसा और दिल की बीमारियों से होने वाली मौत के बीच कोई खास संबंध नहीं देखा गया।

अनुसंधानकर्ताओं ने बताया कि इसके उलट ये वसा गंभीर तरह के ह्रदय आघात से सुरक्षा मुहैया कराते हैं।

रोजाना सुबह एक कटोरा अंकुरित मूंग दाल खायें, पास नहीं भटकेगी ये 5 बीमारियां

अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रीशन पत्रिका में प्रकाशित इस अध्ययन के शोधकर्ताओं ने बताया कि हमारी खोज न सिर्फ इस बात का समर्थन करती है बल्कि उन प्रमाणों को भी मजबूती देती है जिनके मुताबिक डेयरी फैट बुजुर्गों में दिल की बीमारी होने या जल्दी मौत होने के खतरे को नहीं बढ़ाता है जो लोक मान्यता के ठीक उलट है। 

क्या आप इस बंदे की तरह बिस्तर पर 5 सेकंड से ज्यादा नहीं टिक पाते? यह है इस रोग का इलाज

इस अध्ययन में करीब 22 सालों तक डेयरी फैट में मौजूद वसायुक्त अम्ल (फैटी एसिड) का दिल की बीमारी या मृत्यु कारकों के संबंध को देखने के लिए कई बायोमार्करों का अध्ययन किया गया। इनमें से किसी भी फैटी एसिड का कुल मृत्यु दर से कोई खास संबंध नहीं देखा गया।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सहेल्थी फूडडायबिटीज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?