क्या आप इस बंदे की तरह बिस्तर पर 5 सेकंड से ज्यादा नहीं टिक पाते? यह है इस रोग का इलाज
By उस्मान | Published: July 12, 2018 05:27 PM2018-07-12T17:27:58+5:302018-07-12T17:27:58+5:30
यह समस्या सिर्फ विक्की की नहीं है। ऐसे बहुत से पुरुष हैं जो इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। मेडिकल भाषा में इस समस्या को शीघ्रपतन (Premature ejaculation) कहा जाता है।
पिछले महीने नेटफ्लिक्स Netflix पर 'लस्ट स्टोरीज' नामक एक शोर्ट फिल्म रिलीज की गई। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी अपने एक सीन को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं। करण जौहर की इस फिल्म में कियारा ने एक मास्टरबेशन सीन दिया है जिसे लेकर मीडिया में खूब चर्चा हुई। अगर आपने यह फिल्म देखी है, तो आपको याद होगा कि कियारा ने विक्की कौशल की पत्नी का किरदार निभाया है, जो देखने में हैंडसम है लेकिन सेक्स के मामले में उसकी परफॉरमेंस बेहतर नहीं है। पर्दे पर जब भी इस कपल्स का सेक्स सीन आता है, तो वो एक मिनट भी नहीं टिक पाता है। लेकिन यह समस्या सिर्फ विक्की की नहीं है। ऐसे बहुत से पुरुष हैं जो इस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं। मेडिकल भाषा में इस समस्या को शीघ्रपतन (Premature ejaculation) कहा जाता है।
शीघ्रपतन कोई बीमारी नहीं है बल्कि एक प्रकार की मानसिक आदत होती है जिसे आसानी से काबू किया जा सकता है। कई अध्ययनों और यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर रमन के अनुसार, यौन संबंध के दौरान अधिकतर व्यक्ति औसत 2 से 5 मिनट तक ही बिस्तर पर टिक पाते हैं। अगर व्यक्ति दो मिनट से पहले ही स्खलित हो जाता है, तो इसका सीधा मतलब यह है कि वो इस समस्या से पीड़ित है। समस्या यह है कि कुछ लोग अपने पार्टनर को अंडरड्रेस देखकर ही स्खलित हो जाते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसी स्थिति से गुजर रहे हैं, तो यह समय कुछ ठोस कदम उठाने का है।
शीघ्रपतन क्या है
यौन संबंध के दौरान महिला के ऑर्गैज्म पाने से पहले या संतुष्ट होने से पहले पुरुष का वीर्यपात होना या स्खलित होना शीघ्रपतन कहलाता है। जाहिर है इस समस्या से पीड़ित व्यक्ति अपने साथी को खुश करने में सक्षम नहीं होता है। आपकी असंतुष्ट सेक्स लाइफ का इफेक्ट आपके वैवाहिक जीवन पर भी पड़ सकता है। डॉक्टर के अनुसार, इस समस्या पर काबू पाने के लिए आपको नीचे बताए गए उपायों पर काम करना चाहिए।
1) सेक्स से पहले करें हस्तमैथुन
हर व्यक्ति की चाहत होती है कि वो सेक्स को देर तक एन्जॉय करे लेकिन इस समस्या से पीड़ित लोग बहुत जल्दी ही डिस्चार्ज हो जाते हैं जिससे दोनों पार्टनर को ही निराशा होती है। इस समस्या से बचने के लिए आप सेक्स से एक या दो घंटे पहले हस्तमैथुन कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको काफी हद तक मदद मिल सकती है।
देश में कंडोम के इस्तेमाल में 52 फीसदी कमी, इस राज्य के लोगों को रास नहीं
2) कंडोम लगाएं
कंडोम पहनकर यौन संबंध बनाने से सेन्सेशन यानी उत्तेजना में कमी आ जाती है जिससे स्खलन में देरी हो सकती है। इस मामले में मोटा कंडोम बेस्ट काम कर सकता है। इसके लिए आप दो कंडोम लगा सकते हैं।
3) तनाव से रहें दूर
तनाव शीघ्रपतन का प्रमुख कारण है। तनाव स्खलन में देरी करने के लिए समन्वय को प्रभावित करता है और यौन संबंध बनाने की क्रिया को तेज करता है। स्खलन के समय को बढ़ाने के लिए आप रोजाना मेडिटेशन कर सकते हैं।
मर्दाना ताकत बढ़ाने, बिस्तर पर लंबा टिकने के लिए रोजाना खायें बस इतनी दही
4) सेक्स के दौरान कुछ और सोचें
कई बार सेक्स पर ध्यान केंद्रित करने से भी बहुत जल्दी स्खलन हो सकता है। इसलिए अगर आप सेक्स के समय को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सिर्फ सेक्स पर फोकस नहीं करना चाहिए बल्कि अपने माइंड को डाइवर्ट करके अन्य चीजों पर लगाना चाहिए।
इस बात का रखें ध्यान
इन उपायों को आजमाकर आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं। लेकिन अगर आप लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, तो आपको इन उपायों के साथ-साथ किसी प्रोफेशनल की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(फोटो- सोशल मीडिया)