लाइव न्यूज़ :

नपुंसकता से छुटकारा पाने और सेक्स पावर बढ़ाने के लिए ऐसे खायें आम

By उस्मान | Updated: June 12, 2018 18:16 IST

शोधकर्ताओं के अनुसार आम में कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण होते हैं और यह फल सेक्स जीवन को बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Open in App

आम को 'फलों का राजा' कहा जाता है। इसका कारण यह है कि इसका स्वाद जितना बेहतर होता है सेहत के लिए यह उतना ही फायदेमंद फल है। आम में विटामिन सी, ए, ई के साथ-साथ पोटेश‍ियम, कॉपर, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक सेलेनियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। आम आपके इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत बनाता है जिससे आपको कई रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। आम खाने से आपको कैंसर, डायबिटीज, कैंसर और अपच जैसी गंभीर समस्याओं से बचने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं इससे आपकी त्वचा में निखार आता है और आंखों की रोशनी तेज होती है। आपको जानकार हैरानी होगी कि रोजाना आम खाने से आपकी सेक्स लाइफ भी बेहतर बनती है। चलिए जानते हैं कैसे।  

आम के बौर में नहीं आम में होते हैं कामोत्तेजक गुण

सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ-साथ आम को पुरुषों की यौन शक्ति बढ़ाने के साथ भी जोड़कर देखा जाता है। वास्तव में पूर्व एशिया और भारत जैसे देशों में बहुत से लोग नपुंसकता और अन्य यौन मुद्दों की शिकायत करते हैं। कुछ लोगों के बीच यह मिथक भी है कि आम के बौर (आम आने से पहले पेड़ पर जो पीले रंग के छोटे-छोटे फूल खिलते हैं) यौन शक्ति बढ़ाने का काम करते हैं। कुछ लोग ऐसा मानते हैं कि इनमें कामोत्तेजक (aphrodisiac) गुण होते हैं। शोधकर्ताओं के अनुसार, आम के बोर में नहीं बल्कि आम के फल में कामोत्तेजक गुण होते हैं और यह फल सेक्स जीवन को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह फल विटामिन ई का बेहतर स्रोत है, जिन्हें कभी-कभी 'सेक्स विटामिन' भी कहा जाता है। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ सेक्स पावर ही नहीं बढ़ाती, कैंसर और डायबिटीज से भी बचाती है यह हरी सब्जी

सेक्स हार्मोंस को बैलेंस करता है आम

विटामिन ई को सेक्स हार्मोंस को बैलेंस करने के लिए भी जाना जाता है जिसके परिणामस्वरूप यह फल पुरुष और महिलाओं दोनों में सेक्स ड्राइव बढ़ाने का काम करता है। पुरुषों में विटामिन ई स्पर्म काउंट बढ़ाने का काम करता है।

आपको रखता है हमेशा जवां

इसके अलावा आम में विटामिन ए और सी पाया जाता है। यह दोनों पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट हैं जो बुढ़ापे के प्रभाव को धीमा करते हैं। यानी आम खाने से आप युवा और जीवंत महसूस करते हैं। यह स्वाभाविक रूप से पुरुषों और महिलाओं को अधिक कॉन्फिडेंट और सेक्सी महसूस करा सकता है। 

आवश्यक पोषक तत्वों का भंडार है आम

विटामिन ए और सी के अलावा, आम बी-विटामिन, फाइबर, कॉपर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और ओमेगा -3 फैटी एसिड का भी बेहतर स्रोत है। इनके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट क्वार्सेटिन और एस्ट्रैग्लिन होते हैं, जो पुरानी बीमारियों को रोकने में मदद कर सकते हैं।

आम खाने के अन्य फायदे

1) मोटापा होता है दूरआप खाने के शौकीन हैं और मोटापे से भी ग्रस्त हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आप आम खाकर अपना वजन घटा सकते हैं। आम को फलों का राजा कहा जाता है और इसमें मौजूद पोषक तत्व और फाइबर शरीर से अतिरिक्त चर्बी हटाकर मोटापा कम करते है। 

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 आम खाने से होगा कब्ज, अपच, एसिडिटी, गैस का नाश, बस इस तरीके से खायें

2) कैंसर से बचाने में सहायक

आम में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यही वजह है कि आम खाने से आपको कोलोन कैंसर से बचने में मदद मिलती है।

3) कोलेस्ट्रॉल करता है कम

आम में भरपूर मात्रा में फाइबर पाए जाते हैं जिससे शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिलती है और साथ ही ये दिल से जुड़े रोगों से बचाता है।

4) स्किन पर आता है ग्लो

आम एंटी एजिंग की तरह काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं, जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।

(फोटो- पिक्साबे) 

टॅग्स :सेक्सहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?

स्वास्थ्यसामान्य दवाओं के साइड इफेक्ट के रूप में बालों का झड़ना