लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के अलावा इन 6 नेता-अभिनेताओं की भी हुई है कैंसर से मौत

By उस्मान | Updated: November 12, 2018 12:55 IST

कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। वो 59 वर्ष के थे।

Open in App

कर्नाटक में बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार का सोमवार तड़के निधन हो गया। वह पिछले कुछ महीनों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे। वो 59 वर्ष के थे। अनंत कुमार के परिवार में उनकी पत्नी तेजस्विनी और बेटी ऐश्वर्या और विजेता हैं। उन्हें संसदीय कार्यों की समझ और वाक्पटुता के लिए जाना जाता था। अनंत कुमार साल 1996 से दक्षिणी बेंगलुरु लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य कई नेताओं ने शोक प्रकट किया है। अंनत कुमार के निधन पर कर्नाटक सरकार ने राज्य में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। हम आपको देश की कुछ ऐसी हस्तियों की बारे में बता रहे हैं जिनकी कैंसर की वजह से मौत हो गई। 

1) वीपी सिंह

वीपी सिंह देश के आठवें प्रधानमंत्री थे। 25 जून, 1931 में जन्में सिंह मल्टीपल मेलोमा कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने 27 दिसंबर, 2008 में दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। 

2) सी एन अन्नादुरै

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री सी एन अन्नादुरै का जन्म 15 सितंबर, 1909 में हुआ था। मिलनाडु के लोकप्रिय नेता, भारत के प्रथम गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री एवं 'द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम' दल के संस्थापक थे। उन्हें गले में कैंसर था जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था।  उन्होंने 3 फरवरी‎, ‎1969 को चेन्नई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। 

3) नर्गिस दत्त

नर्गिस ने 1935 में 'तालाश-ए-हक' में एक बाल कलाकार के रूप में अपना फिल्मी करियर शुरू किया। नर्गिस अग्नाशय के कैंसर से पीड़ित थी। न्यूयॉर्क में उनका लंबा इलाज चला। हालांकि, उनकी हालत भारत में बिगड़ गई और वह 2 मई 1981 को कोमा में चली गईं। अगले दिन 3 मई 1981 को उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें 'मदर इंडिया' फिल्म में दमदार रोल के लिए जाना जाता है।

4) राजेश खन्ना

राजेश खन्ना का जन्म 29 दिसंबर, 1942 को हुआ था। उन्होंने 1966 में 'आखरी ख़त' के साथ अपने करियर की शुरुआत की और कई प्रतिष्ठित पुरस्कार प्राप्त किए। 18 जुलाई 2012 को कैंसर से जूझने के बाद मुंबई में उनके घर पर उनकी मृत्यु हो गई। वह 69 वर्ष के थे। खन्ना को मरणोपरांत पद्म भूषण से सम्मानित किया गया और आधिकारिक तौर पर दादासाहेब फाल्के अकादमी पुरस्कारों में 'भारतीय सिनेमा का पहला सुपरस्टार' शीर्षक दिया गया।

5) विनोद खन्ना

अनुभवी अभिनेता विनोद खन्ना का 27 अप्रैल 2017 को मुंबई में निधन हो गया। विनोद खन्ना एक अभिनेता होने के साथ-साथ  गुरदासपुर से सांसद भी थे। 70 वर्ष के विनोद खन्ना कई सालों से ब्लैडर कैंसर से जूझ रहे थे। 

6) आदेश श्रीवास्तव

संगीतकार आदेश श्रीवास्तव 5 सितंबर, 2015 को जिंदगी की जंग हार गए हैं। आदेश मल्टीपल मेलोमा कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बॉलीवुड में 100 से भी ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले आदेश को पहला ब्रेक 1993 में फिल्म 'कन्यादान' से मिला था। इंडस्ट्री में बहुत कम समय में ही आदेश ने काफी अच्छा नाम कमा लिया था।

टॅग्स :अनंत कुमारकैंसरविनोद खन्नाराजेश खन्नाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें