हाथ की इन पांच मुद्राओं से आप दुनिया कर लेंगे मुट्ठी में, पढ़ें पूरी जानकारी
By आकाश चौरसिया | Updated: November 20, 2023 13:44 IST2023-11-20T13:33:15+5:302023-11-20T13:44:36+5:30
हम आपको उन मुद्राएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाथ को अनूठी गति प्रदान करती हैं। इनके जरिए ध्यान केंद्रित करने पर सीधे शरीर के भीतर आपको बेहतर संचार करने में मदद के साथ आराम मिलेगा।

फोटो क्रेडिट- (एक्स)
नई दिल्ली: शरीर का हर अंग कहीं न कहीं हाथों से जुड़ा होता है। इस दौरान हम आपको उन मुद्राएं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाथ को अनूठी गति प्रदान करती हैं। इनके जरिए ध्यान केंद्रित करने पर सीधे शरीर के भीतर आपको बेहतर संचार करने में मदद के साथ आराम मिलेगा।
शरीर को जागृत करने वाली मुद्रा
फिर बात आती है, उत्तराबोधी यानी शरीर को जागृत करने वाली मुद्रा का नंबर आता है, इसमें अंतरात्मा के साथ आध्यात्मिकता के बारे में अधिक जागरूकता और चेतना जगाने की शक्ति है। यह आपके डर पर काबू पाने, आपके शरीर को आराम देने और आपकी ऊर्जा को बनाए रखने में मदद करता है।
आत्मज्ञान मुद्रा (योनि)
हाथ की इस मुद्रा से आपका नर्वस सिस्टम शांत हो जाएगा और आपका अपनी इंद्रियों पर अधिक नियंत्रण होगा। यह आपको आंतरिक जागरूकता विकसित करने और आपके कम्युनिकेशन स्किल को बेहतर बनाने में सहायता करता है, ताकि आप सभी को प्रभावित कर सकें।
रोशनी मुद्रा (कालेश्वर)
यह आपके विचारों को धीमा कर देगा और आदतन व्यवहार के प्रति जागरूक करेगा। यह आपकी याददाश्त में सुधार करता है, आपके दिमाग से प्रतिस्पर्धी विचारों को दूर करता है और आपको ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है।
हाथ की अटूट विश्वास मुद्रा
हाथ की इस मुद्रा से आपमें अटूट आत्मविश्वास के साथ-साथ आंतरिक शक्ति में विश्वास पैदा होता है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आप यह निर्णय लेने में सक्षम हो जाएंगे कि आपका भविष्य कैसा रहेगा?
काली मुद्रा
यह कुछ अनावश्यक दिल की परेशानियों से छुटकारा दिलाने में सक्षम है और आपको एक कठिन दिन से गुजरने की ताकत देने में उपयोगी रहता है। यह शरीर के चैनल की रुकावटों को दूर करते हुए आपको आशावादी बनाता है।