लाइव न्यूज़ :

नहाने के तुरंत बाद नहीं पिया कीजिए पानी और न ही इस्तेमाल करें हेयर ड्रायर! इन कामों से भी करें परहेज, जानें कारण

By आजाद खान | Updated: May 17, 2023 14:07 IST

जानकारों की माने तो नहाने के बाद कई चीजों से परहेज करना बेहतर माना जाता है। अगर बिना परहेज किए आप ये काम करते है तो इससे आपकी परेशानी बढ़ भी सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देनहाने के तुरंत बाद कई कामों को करने से आपको परहेज करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपको कई समस्या भी हो सकती है। इसके अलावा इस कारण आप बीमार भी पड़ सकते हो।

Health Tips in Hindi:  नहाने से सेहत काफी सही रहता है और इससे आप कई बीमारियों से भी दूर रहते है। जानकार लोगों को किसी भी सीजन में नहाने की सलाह देते है। उनके अनुसार, नहाने से अपका बदन फिट भी रहता है और आप किसी भी काम को मन लगाकर कर पाते है साथ ही आप कई बीमारी से भी बच जाते हैं। 

क्या आप जानते है कि आमतौर पर लोगों को नहाने के बाद कई चीजों से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर वे इन चीजों से परहेज नहीं करेंगे तो उन्हें इसे लेकर काफी समस्या भी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते है कि वे कौन-कौन सी चीजें हैं जिससे नहाने के बाद आपको दूरी बनाना चाहिए ताकि आपको किसी किस्म की परेशानी नहीं हो।

नहाने के बाद इन चीजों से बचें

1. नहाने के तुरंत बाद नहीं पिया कीजिए पानी

बता दें कि जानकार नहाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते है। ऐसे इसलिए क्योंकि जब आप नहाते हो तो उस समय आपके शरीर का टेंपरेचर अलग रहता है और इस दौरान ब्लड सर्कुलेशन भी सामान्य नहीं रहता है। ऐसे में नहाने के तुरंत बाद पानी पीने से आपके खून पर इसका असर पड़ सकता है और आपका ब्लड प्रेशर ऊपर नीचे भी हो सकता है। 

2. नहीं रगड़ा करें तेजी से स्किन

यही नहीं जानकार नहाने के बाद स्किन को भी तेजी से रगड़ने से मना करते है। इसके पीछे का कारण वह ये बताते है कि हमारे द्वारा ऐसा करने से हमारी स्किन डिहाइड्रेट भी हो सकती है। ऐसे में जब आपकी स्किन डिहाइड्रेट हो जाए तो इससे आपके शरीर में खुजली और खुशकी जैसी समस्या भी हो सकती है। 

3. बाथ के बाद हेयर ड्रायर के इस्तेमाल से बचें

जो महिलाएं नहाने के तुरंत बाद अपने बाल को हेयर ड्रायर से सुखाती है उन महिलाओं को बालों की समस्या से परेशान होते हुए देखा गया है। जब कभी भी महिलाएं अपनी अपनी बालों को ऐसे सुखाती है तब उनकी बालों से नमी चली जाती है और उनमें रूखापन आ जाता है। यही नहीं इस कारण कभी-कभी बाल फ्रिज होकर टूटने भी लगते है। 

4. नहाने के तुरंत बाद धूप में न निकला करें

जानकारों की अगर माने तो जो लोग नहा लेते है उन्हें तुरंत बाहर नहीं निकलना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि जब वे उसी हालत में तुरंत बाहर निकलते है तो इससे उन्हें सर्द और गर्म भी हो सकता है। यही नहीं इस कारण उन्हें बुखार भी आ सकता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

 

 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?