लाइव न्यूज़ :

खाने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हानिकारक! एक्सपर्ट्स से जानें कब और कितना पीना चाहिए वाटर

By आजाद खान | Updated: August 23, 2023 14:31 IST

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो हर किसी को प्रत्येक दिन तीन से चार लीटर तक पानी पीना चाहिए। उनका कहना है कि जो कोई भी ऐसा करता है तो वह फिट रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देजानकार खाने के तुरंत बाद पानी पीने से मना करते है। उनका कहना है कि इससे लोगों के सेहत पर बुरा असर पड़ता है। वे खाने के तुरंत बादन नहीं बल्कि खाने से आधा घंटा पहले पानी पीने की सलाह देते है।

Water After Food Disadvantages: लोग फिट रहने के लिए हेल्दी फूड खाते है और सही समय पर पर्याप्त मात्रा में पानी पीते है। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी जो खाना खाते समय या फिर खाने के तुरंत बाद पानी पी लेते है। जानकार लोगों के इस आदत को गलत बताते है और इससे बचने की सलाह देते है। 

ऐसे में आज के इस लेख में हम यही जानने की कोशिश करेंगे कि भोजन के तुरंत बाद पानी पीने से क्या नुकसान होता है। यही नहीं हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि खाने के बाद कब पानी पीना सेहत के लिए सही होता है। इसके अलावा हम यह भी जानने की कोशिश करेंगे कि हर किसी को दिन में कितना पानी पीना चाहिए। 

खाने के तुरंत बाद क्यों नहीं पीना चाहिए पानी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाने के तुरंत बाद पानी पीने से लोगों को एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं हो सकती है। यही नहीं उन्हें पाचन संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। जानकार यह भी कहते है कि ऐसे लोगों का ब्लड शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ सकता है साथ ही इससे मोटापा की भी शिकायत हो सकती है। 

खाने के बाद कब और कितना पीना चाहिए पानी

एक्सपर्ट्स की अगर माने तो जो भी हम खामा खाते है उसे पचाने में कम से कम दो घंटे का समय लगता है। ऐसे में अगर इस बीच हम पानी पी लेते है तो इससे हमारे डाइजेशन पर असर पड़ सकता है। यहीं खाने के तुरंत बाद पानी पी लेने से कई और समस्याएं भी हो सकती है। एक्सपर्ट्स की अगर माने तो हर किसी को दिन भर में तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से वे उनका शरीर फिट रह सकता है।

जानकारों की अगर माने तो हर किसी को यह चाहिए कि वे खाने के बाद कम से कम 45 से 60 मिनट का इंतजार करना चाहिए और फिर पानी पीना चाहिए। वे यह भी कहते है कि अगर कोई ऐसा भी है जो खाने से पहले पानी पीना चाहता है तो इन लोगों को खाने के आधा घंटे बाद पानी पीना चाहिए। 

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इस आलेख में बताए गए तरीकों, सुझावों और विधियों का उपयोग करने से पहले कृपया एक चिकित्सक या संबंधित विशेषज्ञ से जरूर सलाह ले लें।) 

टॅग्स :डाइट टिप्सहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यबिना भूखे रहे कम होगा वजन, एक्सपर्ट ने बताए असरदार फूड्स

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?