लाइव न्यूज़ :

अपने काले होंठों से है परेशान और चाहते है इससे छुटकारा तो आज ही अपनाए ये 3 घरेलू टिप्स, पाएंगे नर्म, खूबसूरत और गुलाबी लिप्स

By आजाद खान | Updated: October 2, 2022 18:06 IST

जानकारों की माने तो अकसर जिन लोगों के होंठ काले होते है, वे कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन करते या फिर वे केमिकल वाले प्रोडक्ट को अच्छी मात्रा में इस्तेमाल करते है। इन लोगों में ज्यादातर ऐसी समस्या पाई जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देअगर आपके होंठ काले है तो इससे आपके लुक पर भी काफी असर पड़ता है। काले होंठ के होने के पीछे कई कारण हो सकते है जिसमे से आपका खान-पान भी एक वजह हो सकता है। ऐसे में कैसे रखे आपने होंठों का ख्याल और कैसे करे इससे जुड़ी समस्या को दूर, आइए जान लेते है।

Dark Lips Home Remedies: क्या आप अपने काले होंठ को लेकर परेशान है और कई जतन कर चुके है फिर भी आपकी होठों की रंगत और नर्मी वापस नहीं आ रही है। अगर हां तो यह लेख आपके लिए है। काले होंठ के कारण कई बार आपको शर्मिंदगी महसूस होती और इससे आपके लुक पर भी असर पड़ता है। 

ऐसे में बहुत से लोग काले होंठ की समस्या को दूर करने के लिए बाजारों में मिलने वाले महंगे-महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते है जिससे उनका पैसा, समय और होठं भी खराब होता है। तो ऐसे में यह सवाल उठता है कि आखिर कैसे अपने काले होंठों की समस्या को दूर करें। आइए एक-एक करके इस समस्या को दूर करने का तरीका जान लेते है। 

काले होंठ से छुटकारा दिलाएंगे घरेलू उपाय

आपके होंठ के काले होने के पीछे कई कारण हो सकते है। कई बार ऐसा होता है कि आप कोल्ड ड्रिंक का ज्यादा सेवन कर लेते या केमिकल भरे प्रोडक्ट के आदि हो जाते है, इस कारण भी आपको यह समस्या हो सकती है। 

1. शहद व नींबू के पेस्ट से होंठ होंगे ठीक (Lemon & Honey)

जिन लोगों को यह समस्या है कि उनके होंठ काले है तो ऐसे लोगों को रात में सोते समय शहद और नींबू के पेस्ट को लगाना चाहिए। इससे आपके होंठों को काफी फायदा होगा और नियमित तौर पर लगाने से आपकी यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। 

2. एलोवेरा व शहद का पेस्ट भी है लाभकारी (Alovera & Honey)

खूबसूरत व गुलाबी होंठों के लिए आप एलोवेरा व शहद का पेस्ट भी लगा सकते है। ऐसा करने से आपके होंठों का कालापन दूर हो सकता है। इसे लगाने का तरीका भी काफी आसान है। इसे इस्तेमाल करने के लिए एलोवेरा के पत्तों से पानी निकाल ले और उसमें थोड़ा शहद मिला लें। 

ऐसे में इस पेस्ट को आप हर रोज 20 मिनट लगाएं और इस प्रक्रिया को रोजाना दोहराए। जब आप ऐसा करेंगे तो इससे आपके होंठों की समस्या दूर हो जाएगी। 

3. पानी ज्यादा पिया करें ( Water)

पानी भी पीने से आपके काले होंठों की समस्या दूर हो सकती है। जी हां, ऐसे लोगों को दिन में हर रोज 8-10 गिलास पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से आपकी यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो सकती है। यही नहीं इससे होंठों की नमी बनी रहती है और इससे होंठ के सूखने और फटने की भी समस्या दूर हो जाती है।

इसके अलावा आप यह भी कर सकते है कि आप एक बोतल भी रख सकते है। इससे आपको याद रहेगा कि आपको पानी पीना है और आप यह भी गिन पाएंगे की आप दिन भर में कितने बोतल पानी पी चुके है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।)

टॅग्स :स्किन केयरहेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्सवीमेन हेल्थ टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?