लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: दिल्ली में अगले दौर का सीरो-सर्वे 15 अक्टूबर से शुरू होगा

By भाषा | Updated: October 8, 2020 09:11 IST

दिल्ली में इससे पहले भी दो बार सीरो-सर्वे हो चुका है

Open in App
ठळक मुद्देसंक्रमण की स्थिति का आकलन करने और महामारी से निपटने में मिलेगी मददइस महीने का सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगासीरो-सर्वे, संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की निगरानी करने के लिए कराये जाते हैं

राष्ट्रीय राजधानी में अगले दौर का सीरो-सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगा, जो पहले एक अक्टूबर से होने वाला था। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का आकलन करने और महामारी से निपटने की रणनीति बनाने के लिये पिछला सर्वे एक से सात सितंबर के बीच हुआ था। 

लेकिन इसके बाद होने वाले सर्वे में विलंब हुआ। इसमें विलंब होने का कारण यह है कि पिछले महीने किये गये सर्वे के नतीजे 30 सितंबर को दिल्ली उच्च न्यायालय को सौंपे गये थे। एक आधिकारिक सूत्र ने बताया, 'इस महीने का सर्वे अब 15 अक्टूबर से शुरू होगा।' 

दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 2.95 लाख पार

अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 से 39 और मरीजों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 5,581 हो गई। वहीं, संक्रमण के 2,676 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 2.95 लाख हो गई।

सीरो-सर्वे, संक्रामक बीमारियों के संक्रमण की निगरानी करने के लिए कराये जाते हैं। इन्हें एंटीबॉडी सर्वे भी कहते हैं। इसके तहत रक्त के नमूने लिये जाते हैं। इसके तहत किसी भी संक्रामक बीमारी के खिलाफ शरीर में पैदा हुए एंटीबॉडी का पता लगाया जाता है। 

कोरोना वायरस या सार्स-कोवी-2 जैसे वायरस से संक्रमित मामलों में ठीक होने वाले मरीजों में एंटीबॉडी बन जाती है, जो वायरस के खिलाफ शरीर को प्रतिरोधक क्षमता देती है।

सीरो- सर्वे क्या है?

विशेषज्ञों का मानना है कि संक्रमण को आगे बढ़ने से रोकने या जोखिम के स्तर के बारे में वास्तविक डेटा का पता लगाने का एकमात्र तरीका लोगों में एंटीबॉडी की उपस्थिति का परीक्षण करना है।

सीरो सर्वे एक विश्व स्तर पर इस्तेमाल किया और विश्वसनीय मानक है जो एक निश्चित संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी के लेवल को मापता है और आबादी का प्रतिशत डीकोड करता है जो पहले वायरस के संपर्क में रहा है।

दिल्ली के एक हालिया सर्वेक्षण से पता चला है कि कम से कम 15-20% आबादी पहले ही वायरस की चपेट में आ गई थी। इसका तकनीक का उपयोग इसलिए भी किया जाता है ताकि बड़े पैमाने पर टीकाकरण की जांच की जा सके और लोगों की प्रतिरोधक क्षमता का स्तर देखा जा सके।

कोविड-19 से पहले भी, यह देखने के लिए इस तकनीक का इस्तेमाल किया गया था कि किसी समुदाय में संक्रमण कितनी दूर तक फैल गया है। दुनिया भर के कई देशों में इसका इस्तेमाल किया जाता है।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब