लाइव न्यूज़ :

Covid-19 vaccine: तो क्या 2022 तक करना होगा कोरोना वैक्सीन का इंतजार?, जानिये WHO ने क्या कहा

By उस्मान | Updated: October 19, 2020 15:15 IST

कोरोना वायरस वैक्सीन अपडेट : स्वस्थ और युवा लोगों वैक्सीन प्राप्त करने के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है

Open in App
ठळक मुद्देस्वस्थ और युवा लोगों वैक्सीन प्राप्त करने के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता हैपहले फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स को लगेगा टीका बुजुर्ग और अन्य कमजोर समूहों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे

भारत में कोरोना वायरस की वैक्सीन कब आएगी ? यह एक ऐसा सवाल है जिसका जवाब हर कोई जानना चाहता है। हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा था कि देश में कोरोना वायरस का टीका अगले साल की शुरुआत में आ सकता है। लेकिन अब विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने जो बयान सामने आया है, उससे लगता है कि कोरोना वायरस वैक्सीन का इंतजार अभी और लंबा होने वाला है। 

द हिन्दू की एक रिपोर्ट के अनुसार, स्वामीनाथन ने कहा, 'हमें योजनाबद्ध तरीके से एक और दो साल तक अनुशासित व्यवहार के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि वायरस के लिए वैक्सीन को बढ़ाया जाता है।

उन्होंने कहा, 'हम उम्मीद कर सकते हैं कि अगले साल के मध्य से टीके लगने शुरू हो जाएंगे, लेकिन यह सीमित आपूर्ति में होगा। यह केवल फ्रंटलाइन वर्कर्स और हेल्थ केयर वर्कर्स जैसे उच्च जोखिम वाले लोगों के लिए उपलब्ध होगा, जिनमें बुजुर्ग प्राथमिकता पर होंगे। लेकिन पूरी आबादी के लिए टीका उपलब्ध होने में कम से कम दो साल का समय लग जाएगा।

डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि एक स्वस्थ और युवा व्यक्ति को कोरोनावायरस वैक्सीन प्राप्त करने के लिए 2022 तक इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी पहले बुजुर्ग और अन्य कमजोर समूहों के टीकाकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। चीन से निकली इस महामारी से देश में अब तक 75 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अब तक 75,50,273 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 7,72,055 सक्रिय मामले हैं। इस बीच सरकार ने दावा किया है कि देश में कोरोना वायरस की नेजल वैक्सीन का भी ट्रायल शुरू होगा।

कोरोना से अब तक 1,14,610 की मौतकोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 1,14,610 हो गई है. देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए और 579 मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों में से अब तक 66,63,608 लाख ठीक हो गए हैं। 

अब तक 9,50,83,976 नमूनों की जांचभारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अक्टूबर तक कुल 9,50,83,976 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है। 

सक्रिय मामले 8 लाख से कमदेश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है। 22 राज्‍यों में कोविड के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं। 

देश में शुरू होगा कोरोना की नेजल वैक्सीन का ट्रायल

इस बीच सरकार ने कहा कि भारत में कोरोना वायरस की नेजल वैक्सीन का क्लिनिकल परीक्षण शुरू किया जाएगा।यह परीक्षण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक द्वारा किया जाएगा। सरकार ने बताया कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया और भारत बायोटेक नियामक मंजूरी मिलने के बाद नाक कोरोनोवायरस वैक्सीन का परीक्षण शुरू करेंगे।

वर्तमान में, भारत में कोरोना वायरस की एक भी नेजल वैक्सीन का ट्रायल नहीं चल रहा है। नेजल कोरोना वायरस वैक्सीन के परीक्षण के लिए, इंडियन बायोटेक ने वाशिंगटन यूनिवर्सिटी और सेंट लुइस यूनिवर्सिटी के साथ एक समझौता किया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार