लाइव न्यूज़ :

Covid-19 symptoms: स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा, कोरोना के ठीक हुए मरीजों में दोबारा दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करें ये 2 काम

By उस्मान | Updated: September 14, 2020 11:17 IST

कोरोना वायरस के लक्षण : कोरोना से ठीक हुए कुछ मरीजों में सही होने के बाद भी लक्षण दिख सकते हैं इसलिए सतर्क रहें

Open in App
ठळक मुद्देलक्षणों को कम करने के लिए योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिएबाद में भी थकान, शरीर में दर्द, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण एक्सरसाइज और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करना चाहिए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना वायरस से मरीजों के लिए ताजा दिशा-निर्देश जारी किये हैं। मंत्रालय ने बताया है कि कोरोना वायरस से सही होने वाले लोगों में बाद में भी थकान, शरीर में दर्द, खांसी, गले में खराश और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण हो सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि ऐसे लक्षणों को कम करने के लिए योग और प्राणायाम का अभ्यास करना चाहिए।

डेक्कनक्रोनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, मंत्रालय ने यह भी गंभीर लक्षणों से पीड़ित लोगों और पहले से मौजूद स्वास्थ्य स्थितियों वाले लोगों के लिए ठीक होने का समय अधिक लंबा हो सकता है। इसलिए मरीजों को ठीक होने के बाद फिजिकल एक्सरसाइज और इम्यूनिटी बढ़ाने वाली दवाओं का सेवन करना चाहिए।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 48 लाख के पार

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब 48 लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 92,071 मामले सामने आए हैं। वहीं, 1136 लोगों की मौत भी कोरोना से इस अवधि में हुई है। इसी के साथ देश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 48,46,428 हो गया है। 

वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 79,722 हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 9,86,598 है जबकि 37,80,108 लोग कोरोना महामारी से ठीक हुए हैं। बता दें कि देश में कोविड-19 के कुल मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार चले गए थे, 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को यह संख्या 40 लाख के पार पहुंच गई थी। 

देश में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 22,543 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 10,60,308 तक पहुंच गए। मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 29,531 हो गई है।

अब तक ठीक हो चुके मरीजों की संख्या राज्य में बढ़कर 7,40,061 तक पहुंची है जबकि 2,90,344 लोगों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 69.8 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.79 प्रतिशत है।

दूसरी ओर दिल्ली में एक बार फिर तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 4,235 नए मरीज मिले। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या अब 2.18 लाख हो गई है। वहीं, 4744 लोगों की मौत भी कोरोना से अब तक दिल्ली में हो चुकी है। यह लगातार पांचवा रहा जब दिल्ली में चार हजार से अधिक नए मामले सामने आए।

भारत में मार्च तक आ जाएगी कोरोना वैक्सीन

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने दावा किया है कि भारत में मार्च 2021 तक कोरोना वायरस की वैक्सीन तैयार हो जाएगी। उन्होंने कोरोना वैक्सीन का पहला शॉट खुद लेने की इच्छा जताई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय और परिवार कल्याण मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि टीके के सुरक्षा पहलू के बारे में आशंका जताने के लिए, हर्षवर्धन ने कहा कि अगर कुछ लोगों के भरोसे में कमी है, तो वे वैक्सीन की पहली खुराक लेने से खुश होंगे।

हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया अनुयायियों के साथ बातचीत करते हुए यह भी बताया कि टीका लॉन्च के लिए कोई तारीख तय नहीं की गई है, यह 2021 की पहली तिमाही तक तैयार हो सकती है। 

(समाचार एजेंसी भाषा के इनपुट के साथ) 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्समेडिकल ट्रीटमेंट
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यरूमेटॉइड आर्थराइटिस विशेषज्ञ डॉ. मुकेश शारदा को Guinness World Records से अंतरराष्ट्रीय सम्मान

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार

स्वास्थ्य1 अप्रैल से महंगी होंगी दवाइयां; पेनकिलर और एंटीबायोटिक के लिए देने होंगे इतने रुपये, जानें कितनी ढीली होगी जेब