लाइव न्यूज़ :

कोरोना से बचने के लिए आयुर्वेदिक उपाय : इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत बनाकर कोविड-19 जैसी बीमारियों से बचने के 10 आयुर्वेदिक उपाय

By उस्मान | Updated: September 10, 2020 13:08 IST

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के उपाय : अपने जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करके भी आप कोरोना जैसी खतरनाक बीमारी से लड़ सकते हैं

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना से लड़ने के लिए इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाना जरूरीसुबह खाली पेट 2-3 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए लाभकारीरोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए योगाभ्यास जरूरी

कोरोना वायरस का प्रभाव तेजी से बढ़ता जा रहा है। चीन से निकले इस खतरनाक वायरस से दुनियाभर में अब तक 28,030,286 लोग संक्रमित हो चुके हैं और 908,053 लोगों की मौत हो गई है। इसका कोई स्थायी इलाज नहीं है। 

फिलहाल कोरोना से बचने और लड़ने के लिए चिकिस्तक इम्यूनिटी सिस्टम को मजबूत बनाने पर जोर दे रहे हैं। इम्यून पावर बेहतर खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली से बढ़ती है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप शरीर को मजबूत बनाकर बीमारियों से बचा सकते हैं। 

बीमारियों से संबंधित आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियां है जिनसे इनका इलाज किया जा सकता है। इसके साथ ही आयुर्वेद में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनके अभ्यास से हमारे स्वास्थ्य को विशेष लाभ मिलता है। चलिए जानते हैं क्या हैं वो नियम। 

सुबह जल्दी उठेंआयुर्वेद के अनुसार सुबह सूरज निकलने से पहले उठ जाना चाहिए। आयुर्वेद में माना गया है कि सूर्योदय के समय वातावरण अमृत के सामान शुद्ध और निर्मल होता है जिससे शरीर को ताजगी मिलती है।

खाली पेट पाने पियेंआयुर्वेद के अनुसार सुबह खाली पेट 2-3 गिलास पानी पीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इससे उच्च रक्तचाप, कब्ज, अपच, नेत्ररोग और मोटापा आदि रोगों में फायदा होता है।

पेशाब करेंसुबह उठते ही सबसे पहले आपको पेशाब करना चाहिए। पेट साफ होने से स्वास्थ्य को बेहतर परिणाम मिलते हैं। इससे शरीर में हल्कापन और स्फूर्ति रहती है और दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा बनी रहती है। 

योगासन और और प्राणायामआयुर्वेद के अनुसार रोजाना कम से कम 30 मिनट के लिए योगाभ्यास या प्राणायाम करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को लाभ होता है और शरीर को अंदर और बाहर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। 

खूब पानी पियेंआयुर्वेद के अनुसार दिन में कम से कम तीन से चार लीटर पानी पीना चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी से बचाव होता है और दिनभर के कामों के लिए ऊर्जा बनी रहती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं और यह किडनी और पाचन क्रिया को भी स्वस्थ रखता है।

सुबह नाश्ता जरूर करेंआयुर्वेद के अनुसार सुबह की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करनी चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि सुबह उठने के एक-दो घंटे के भीतर नाश्ता कर लेना चाहिए।

भोजन के बाद पानी ना पियेंआयुर्वेद के मुताबिक भोजन करने के आधे घंटे पहले और आधे घंटे बाद तक पानी नहीं पीना चाहिए। इससे पाचन क्रिया ठीक रहती है और खाना पचने में मदद मिलती है।

खाने के बाद स्नान न करेंभोजन के बाद स्नान और ज़्यादा श्रम वाला काम न करें- आयुर्वेद में बताया गया है कि खाना खाने के बाद ज्यादा मेहनत वाला काम या स्नान नहीं करना चाहिए। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

धूप में बैठेंआयुर्वेद के मुताबिक चाहे सर्दी हो या गर्मी, रोजाना कुछ समय धूप में बैठना बहुत जरूरी है। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है और हड्डियां मजबूत होती हैं।

अच्छी नींद है जरूरीआयुर्वेद में बताया गया है कि स्वस्थ रहने के लिए अच्छी और पर्याप्त नींद लेना भी बहुत जरूरी है। दिन में कम से कम 8-9 घंटे की नींद लें। इससे शरीर को आराम मिलेगा और आपको ताज़ा और ऊर्जावान महसूस होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाहेल्थ टिप्सहेल्थी फूडघरेलू नुस्खे
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

स्वास्थ्यरात में सिर्फ़ 11 मिनट ज़्यादा सोने से हार्ट अटैक का खतरा हो सकता है कम

स्वास्थ्यक्या हीटवेव के दौरान आपकी किडनी को खतरा है? पीक गर्मी आने से पहले जानने हैल्थ टिप्स की ज़रूरी बातें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

स्वास्थ्यचीनी का सेवन कम कीजिए और खाना बनाते समय तेल का प्रयोग 10 प्रतिशत तक घटाएं?, प्रधानमंत्री मोदी बोले-छोटे प्रयास करिए और मोटापे को दूर भगाएं?

स्वास्थ्यसाल 2024 में 34539 लोगों की मौत हार्ट अटैक?, दिल्ली पुलिस और iLive Connect में करार, हृदय बीमारी पर वार