लाइव न्यूज़ :

खाने के करीब 1 घंटा बाद नहाना चाहिए नहीं तो बढ़ सकती है आपकी मुश्किलें! जानिए क्या कहते हैं इस बारे में एक्सपर्ट

By आजाद खान | Updated: June 27, 2023 15:37 IST

जानकारों की अगर माने तो खाने के बाद धूम्रपान, सोना, जोरदार तरीके से व्यायाम करना और फलों का सेवन से भी परहेज करना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देखाने के तुरंत बाद नहाने को लेकर एक्सपर्ट्स ने खुलासा किया है। उनके अनुसार, खाने के कम से कम एक घंटे बाद नहाना चाहिए। यही नहीं खाने के बाद और भी चीजें है जिसे नहीं करना चाहिए।

Health News:  क्या खाने के तुरंत बाद नहाना चाहिए? इसका जवाब बुजुर्गों ने बहुत पहले हमें दे दिया है। नहाने को लेकर बुजुर्ग यह कहते है कि खाना खाने के तुरंत बाद नहाना नहीं चाहिए। वे हमें ऐसा करने से परहेज करने को कहते थे। ऐसे में साइंस और डॉक्टर इस तरीके से नहाने के बारे में क्या कहकते है, आइए जान लेते है। 

खाने के तुरंत बाद नहाने को लेकर क्या कहते है डॉक्टर

बुजुर्गों की तरह डॉक्टर भी खाने के तुरंत बाद नहाने को मना करते है। उनका कहना है कि इससे आपके पाचन तंत्र पर प्रभाव पड़ता है जिस कारण आपको अपच, पेट दर्द और भारीपन जैसे लक्षण हो सकते हैं। उनका मानना है कि खाने के बाद नहाने से शरीर कंफ्यूज हो सकता है और इससे आपकी पाचन प्रक्रिया बाधित हो सकती है। 

डॉक्टरों का कहना है कि खाने के बाद कम से कम एक घंटा बाद नहाना चाहिए ताकि हमारा शरीर अपनी पाचन प्रक्रिया को सही से पूरा कर सके और हमें कोई दिक्कत न हो। यही नहीं डॉक्टर खाने के बाद धूम्रपान, सोना, जोरदार तरीके से व्यायाम करना और फलों का सेवन करने से भी मना करते है। 

ठंडा और गर्म पानी से क्या असर पड़ता है

जब कभी भी हम खाना खाते है तो इस हालत में हमारे शरीर से खून पाचन तंत्र की ओर बढ़ता है ताकि हमारी शरीर के अंदर पाचन प्रक्रिया सही से पूरा हो सके। ऐसे में जब हम खाने के बाद नहा लेते है तो इस हालत में हमारा खून का बहाव पाचन तंत्र की ओर न बढ़कर वह रूक जाता है और दूसरी ओर बढ़ने लगता है जिससे हमारे पाचन प्रक्रिया पर असर पड़ता है। इस कारण हमारे शरीर में पाचन धीमा हो जाता है और अपच की संभावना और भी बढ़ जाती है।

जानकारों की अगर माने तो ठंडे पानी से नहाने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे पाचन में बाधा आ सकती है, जबकि गर्म पानी से नहाने से रक्त वाहिकाएं फैल सकती हैं, जिससे रक्तचाप कम हो सकता है और चक्कर आ सकता है। उनके अनुसार, खाने के बाद नहाने से पहले शरीर को ज्यादा से ज्यादा समय देना बहुत ही जरूरी बन जाता है। 

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। Lokmat Hindi News इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले या इसके बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए डॉक्टरों से जरूर संपर्क करें।) 

टॅग्स :हेल्थ टिप्सफिटनेस टिप्समेंस हेल्थ टिप्स इन हिंदीवीमेन हेल्थ टिप्स
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट ये 8 चीजें खाना पड़ सकता है भारी

स्वास्थ्यकिडनी या पेशाब की नली में फंसी पथरी? ये 8 देसी उपाय दिला सकते हैं राहत

स्वास्थ्यनीम से गिलोय तक, सेहत के लिए फायदेमंद हैं ये 6 चीजें

स्वास्थ्यसुबह खाली पेट खजूर खाने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

स्वास्थ्यHantavirus Outbreak: हंतावायरस क्या है? लक्षण, बचाव और WHO की चेतावनी; यहाँ पढ़ें पूरी रिपोर्ट

स्वास्थ्य अधिक खबरें

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

स्वास्थ्यWHO ने इबोला के प्रकोप को लेकर अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया, जानें लक्षण और सुरक्षित रहने के लिए इन चीजों का रखें ध्यान

स्वास्थ्यस्टेरॉयड से वजन बढ़ना और जिम सप्लीमेंट्स के पीछे भाग रहे युवा?, विशेषज्ञ बोले-हृदय और उच्च रक्तचाप का खतरा?

स्वास्थ्यवेबसाइटों को क्यों चाहिए आप मानव हैं?, कैप्चा वास्तव में कैसे काम करता है?